गो संरक्षण के दावों पर सवाल: गाय पन्नी खाने को मजबूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

बृजमोहन धाकड़ 82695-16067 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में गोवंश की दुर्दशा, ट्रेंचिंग ग्राउंड की बदहाली पर भड़के स्थानीय लोग, न फेंसिंग न बाउंड्रीवाल, रहवासी बोले-आखिर कब होगी कार्रवाई?
सांवेर नगर पालिका क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड से सामने आ रही तस्वीरें केवल कचरा प्रबंधन की विफलता नहीं है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और पशु संरक्षण के दावों पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
जिस देश में गाय को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है, वहां गोमाता का कचरे के ढेरों में भोजन तलाशना और पन्नी निगलने के लिए मजबूर होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
स्थिति इसलिए और गंभीर हो जाती है, क्योंकि सांवेर विधानसभा क्षेत्र मंत्री तुलसीराम सिलावट का हैं जो गो संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर खूब घोषणाएं करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर गोवंश कचरे और पन्नी खाने को मजबूर हैं, तो यह व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करता है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड के चारों ओर न तो पर्याप्त तार फेंसिंग है और न ही बाउंड्रीवाल। नतीजतन, आवारा पशु आसानी से कचरा स्थल तक पहुंच जाते हैं। प्लास्टिक और पन्नी खाने से पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
पशु चिकित्सकों का कहना है यह समस्या कई बार जानलेवा साबित होती है। इसके बाद भी यदि नगर पालिका इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होने जैसा है।
स्वच्छता का अर्थ केवल शहर की सड़कों को साफ रखना नहीं है। बल्कि कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तारण भी उतना ही आवश्यक है। यदि ग्राउंड स्वयं पशुओं और पर्यावरण के लिए खतरा बन जाए, तो स्वच्छता के सारे दावे खोखले साबित होते हैं।
खुले में कचरे से न केवल पशुओं का जीवन खतरे में पड़ता है, बल्कि भूजल, पर्यावरण और आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
यह विडंबना नहीं त्रासदी...एक ओर सरकारें गो संरक्षण के लिए योजनाएं और बजट घोषित करती हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जहां गाय प्लास्टिक और कचरा खाने के लिए मजबूर हैं।
यह केवल सांवेर की समस्या नहीं, बल्कि उन तमाम नगर निकायों के लिए चेतावनी है जो कचरा प्रबंधन और पशु सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देते। सांवेर नगर पालिका इस मुद्दे को गंभीरता से लें।
ट्रेंचिंग ग्राउंड की तत्काल घेराबंदी, बाउंड्रीवाल निर्माण, प्रभावी फेंसिंग और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही आवारा पशुओं के संरक्षण और उनके लिए उचित चारे की व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा।
किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने सबसे कमजोर और निर्भर प्राणियों के प्रति कितना संवेदनशील है।
यदि गोमाता कचरे में जीवन तलाशने को मजबूर हैं, तो यह केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक विफलता है।
अब जिम्मेदार संस्थाओं को जवाबदेह बनने और ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि आस्था, संवेदना और स्वच्छता केवल नारों तक सीमित न रहें।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!