बाबा की सवारी से पहले श्यामू की फिटनेस पर सवाल: मालिक ने ब्लड टेस्ट रुकवाया; विशेषज्ञ टीम को लौटना पड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। पिछले कई महीनों से उसके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
परिजन ने किया विरोध
गुरुवार को हाथी की चिकित्सकीय जांच और ब्लड सैंपल लेने पहुंची विशेषज्ञों की संयुक्त टीम को मालिक और परिजन के विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद के चलते टीम बिना ब्लड सैंपल लिए लौट गई। अब हाथी की स्थिति का आकलन मल और मूत्र के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची थी विशेषज्ञ टीम
गुरुवार को इंदौर रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में हाथी श्यामू के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व, इंदौर और उज्जैन के पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम पहुंची थी। टीम में डॉ. संजय गुप्ता (पन्ना टाइगर रिजर्व), उत्तम यादव (इंदौर चिड़ियाघर प्रभारी) और डॉ. मुकेश जैन (उज्जैन पशु चिकित्सक) शामिल थे।
जंजीरों से बंधा मिला
मौके पर हाथी श्यामू जंजीरों से बंधा मिला। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के तहत ब्लड सैंपल लेने की तैयारी की, लेकिन हाथी के मालिक सरमन गिरी और उनके परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा, जिसके बाद टीम को ब्लड सैंपल लिए बिना लौटना पड़ा।
डॉक्टरों का दावा- पैरों में गंभीर समस्या
पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन के मुताबिक हाथी श्यामू वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल-1 श्रेणी का संरक्षित वन्यजीव है और उसका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। उन्होंने बताया कि हाथी के पैरों में गंभीर समस्या दिखाई दे रही है और उसके पैर धीरे-धीरे मुड़ने लगे हैं।
चलते समय कभी भी गिर सकता
डॉ. जैन का कहना है कि ऐसी स्थिति में हाथी चलते समय कभी भी गिर सकता है। बीमारी की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ब्लड टेस्ट बेहद जरूरी था, लेकिन विरोध के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी।
मालिक बोले-श्यामू पूरी तरह स्वस्थ
हाथी के मालिक सरमन गिरी ने डॉक्टरों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि श्यामू पूरी तरह स्वस्थ है और उसके सभी दस्तावेज वैध हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से हाथी का स्वामित्व उनके नाम पर है और कुछ लोग जानबूझकर उसे बीमार साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। सरमन गिरी ने आरोप लगाया कि हाथी को उज्जैन से हटाकर किसी चिड़ियाघर या अन्य स्थान पर भेजने की मंशा से यह पूरा विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि श्यामू वास्तव में बीमार और अनफिट है, तो उसे वर्षों से महाकाल की सवारी में शामिल होने की अनुमति क्यों दी जाती रही।
2016 से सवारी का हिस्सा
मालिक के अनुसार श्यामू वर्ष 2016 से लगातार भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल होता आ रहा है। उनका कहना है कि यदि हाथी को गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती तो वह इतने वर्षों तक धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो पाता।
सितंबर 2025 से जारी है विवाद
हाथी श्यामू की सेहत और उसके रखरखाव को लेकर विवाद नया नहीं है। सितंबर 2025 से वन विभाग, पशु चिकित्सकों और हाथी के मालिक के बीच इस मुद्दे पर मतभेद बने हुए हैं। इस दौरान कई बार विशेषज्ञ टीमों ने हाथी की जांच और उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन हर बार मालिक ने विरोध जताया।
रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
अब ब्लड सैंपल नहीं लिए जा सके हैं, इसलिए विशेषज्ञों ने हाथी के मल और मूत्र के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि श्यामू किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है या नहीं। फिलहाल महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले इस चर्चित हाथी को लेकर बहस और विवाद एक बार फिर तेज हो गया है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!