सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल: अरबिंदो मेडिकल कॉलेज के होस्टल का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित अरबिंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्रा कथित रूप से असामान्य स्थिति में दिखाई दे रही है, जिसे उसके परिचित छात्र-छात्राएं सहारा देकर होस्टल के भीतर ले जाते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक छात्रा कॉलेज परिसर के बाहर दोपहिया वाहन पर बैठी दिखाई देती है। उसकी स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं होती। इसके बाद उसके साथ मौजूद युवक और युवती उसे संभालते हुए होस्टल की ओर ले जाते नजर आते हैं।
दूसरे वीडियो में भी दोनों उसे सहारा देकर होस्टल परिसर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल होस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है।
वीडियो में होस्टल के गेट पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है, लेकिन छात्रा की स्थिति को लेकर किसी प्रकार की पूछताछ या हस्तक्षेप नजर नहीं आता।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बाद में सुरक्षाकर्मियों या प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई की गई थी या नहीं।
सूत्रों का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाली युवती होस्टल में रहने वाली छात्रा है। वहीं छात्रा की स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह किसी नशे के प्रभाव में थी या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थी।
मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच चर्चा का माहौल है। उनका कहना है कि मेडिकल शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए।
फिलहाल अरबिंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!