अजगर ने बकरी के बच्चे को बनाया शिकार: कुंडली में जकड़कर जिंदा निगला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के चिचगोहन गांव के लाल तलाई क्षेत्र में एक विशाल अजगर द्वारा बकरी के बच्चे का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वन विभाग और प्रशासन ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने पहले बकरी के बच्चे को अपनी मजबूत कुंडली में जकड़ लिया। जब शिकार पूरी तरह बेबस हो गया, तो उसने उसे धीरे-धीरे निगलना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
कई दिनों से दिख रहा था अजगर
ग्रामीणों का कहना है कि लाल तलाई क्षेत्र में यह विशाल अजगर पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था। उनका दावा है कि इससे पहले भी वह जंगल के छोटे वन्यजीवों और पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। शनिवार को उसने एक बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना लिया।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन अजगर का आकार बड़ा होने और उसके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए किसी ने उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद चिचगोहन और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अजगर आबादी के आसपास घूमता रहा तो पालतू पशुओं के साथ छोटे बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
वीडियो की पुष्टि नहीं
ग्रामीणों का दावा है कि वायरल वीडियो चिचगोहन गांव के लाल तलाई क्षेत्र का है, लेकिन वन विभाग और प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि होना बाकी है।
संबंधित समाचार

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!