'पुष्पा' बोला...कर्मचारियों की गलती नहीं: मुझ पर हो कार्रवाई; वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत मिला था प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में फिल्म 'पुष्पा' के किरदार जैसी वेशभूषा पहनकर दर्शन करने पहुंचे युवक का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मंदिर प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद युवक ने एक नया वीडियो जारी कर मंदिर कर्मचारियों का बचाव किया है। युवक का कहना है कि दर्शन के दौरान उसकी मदद करने वाले मंदिर कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
कुछ दिन पहले एक युवक महाकाल मंदिर में अभिनेता अल्लू अर्जुन के फिल्मी किरदार 'पुष्पा' के लुक में पहुंचा था। वह साड़ी-ब्लाउज, पायल, चूड़ियां, नथ और विशेष शृंगार में नजर आया था। युवक का मंदिर परिसर में दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में अभिनय करता दिखाई दिया, जबकि कुछ मंदिर कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी उसके साथ नजर आए।
वीआईपी प्रोटोकॉल से प्रवेश मिलने का दावा
वायरल वीडियो को लेकर सबसे ज्यादा सवाल इस बात पर उठे कि युवक को विशेष वेशभूषा में मंदिर परिसर में प्रवेश कैसे मिला। वीडियो में वह सामान्य श्रद्धालुओं की कतार से अलग वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद रिकॉर्डिंग किए जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।
कार्रवाई के बाद जारी किया नया वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की थी। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत एक सुपरवाइजर को हटाया गया, जबकि अन्य संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके बाद युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि दर्शन व्यवस्था में सहयोग करने वाले कर्मचारियों ने केवल अपनी ड्यूटी निभाई थी और उन्हें किसी तरह की सजा नहीं मिलनी चाहिए।
सार्वजनिक माफी पर अब भी सवाल
हालांकि नए वीडियो में युवक ने कर्मचारियों का पक्ष रखा है, लेकिन अब तक उसने मंदिर परिसर में फिल्मी अंदाज में वीडियो बनाने और वायरल करने को लेकर कोई सार्वजनिक माफी नहीं मांगी है।
मामले को लेकर बहस जारी
इधर, सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग इसे आस्था से जुड़े नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे केवल सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की कोशिश मान रहे हैं।
प्रशासन की नजर जांच रिपोर्ट पर
महाकाल मंदिर प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!