खबर
Top News

जनसुनवाई बनी विश्वास का केंद्र: हर जरूरतमंद तक पहुंची रही प्रशासन की संवेदनशील पहल; कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई बनी विश्वास का केंद्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बना रही है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की।

जनसुनवाई में एक भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब श्रीमती भावले अपनी तीन नातियों सिद्धि भावले, तमन्ना भावले एवं हिमांशी भावले के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि बच्चियों के माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है, जिसके बाद उनके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बच्चियों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही हैं।

कलेक्टर ने उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को बच्चियों की स्कूल फीस माफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने एवं शासन की पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी निर्देशित किया। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से बच्चियों और उनकी नानी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार दिव्यांग बालक मिहिर चौहान अपने पिता लखन चौहान के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। लखन चौहान ने बताया कि उनके पुत्र को सुनने में परेशानी होती है और उसके कान में श्रवण यंत्र लगा हुआ है।

श्रवण यंत्र की बैटरी समाप्त हो जाने के कारण उसे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नई बैटरी खरीदने में असमर्थ है। कलेक्टर ने बालक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 18 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बालक के उपचार एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

अन्य प्रकरण में राखी दुबे अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उन्हें वात्सल्य योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त हुई थी, लेकिन पिछले एक वर्ष से उनके बच्चों के खाते में योजना की राशि जमा नहीं हो रही है, जिससे परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है, जबकि छोटा बेटा ऑटिज्म से पीड़ित है। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल 24 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित सभी विभागीय अधिकारियों में नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 13 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 13 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 14 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 14 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 15 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 15 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 16 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 16 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 16 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 16 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 16 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 16 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 16 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 16 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 17 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!