खबर
Top News

जनसुनवाई बनी जनविश्वास का आधार: हर जरूरतमंद तक पहुंची प्रशासनिक सहायता; कलेक्टर ने दिए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई बनी जनविश्वास का आधार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन निरंतर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

किसानों ने साफा एवं पुष्पहार पहनाकर जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार इंदौर जिले में गंभीर नदी को पुनर्जीवन देने का कार्य तेजी से जारी है। प्रारंभिक चरण में ही इसके सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। अल्प वर्षा में ही नदी में और आसपास के खेतों के कुंओं में पानी ठहरने लगा है। अपने सुखद भविष्य की शुरूआत होते देख किसानों में खुशी की लहर है।

आज इस नदी से जुड़े कैलोद गांव के किसान बड़ी संख्या में एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में आज आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने कलेक्टर शिवम वर्मा का गंभीर नदी पुनर्जीवन परियोजना को अमली रूप देने पर साफा एवं पुष्पहार पहनाकर हृदयपूर्ण आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम कैलोद के सरपंच कमल चौधरी, जनपद सदस्य महू विलीन पाटीदार सहित ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहेे।

जनसुनवाई में पहुंचे कैलाशचंद्र लाड़वा ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष पूर्व में प्रस्तुत अपनी समस्या के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के लिए आभार व्यक्त किया। शेराबाई मौर्य अपनी पोतियों के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर को अपनी पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल 24 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। बच्चों की शिक्षा के लिए भी निर्देशित किया।

मानसिंह जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि मशीन पर कार्य करने के दौरान हुई दुर्घटना में हाथ की चारों उंगलियां कट गई थीं, जिसके कारण मैं, कार्य करने में असमर्थ हूँ और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा हूं। उनकी स्थिति को गंभीरता से देखते हुए अधिकारियों को 10 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे।

---

संबंधित समाचार

देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

3 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

8 minutes ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

10 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

18 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

32 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

33 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!