इस कंपनी के शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन: ड्रेस कोड विवाद पर चश्मे तोड़े ; कर्मचारियों को लगाया तिलक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रेस कोड नीति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तेज होता जा रहा है। लेंसकार्ट के खिलाफ वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश इकाई) ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान किया।
स्कीम-54 शोरूम के बाहर हुआ प्रदर्शन
शहर के स्कीम-54 स्थित लेंसकार्ट शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जिनमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने महिला कर्मचारियों को तिलक लगाकर प्रतीकात्मक समर्थन जताया और कहा कि वे अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ बिना किसी भय के कार्य करें।
चश्मे तोड़कर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कंपनी के चश्मों को तोड़कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अतुल आनंद महाराज भी मौजूद रहे और उन्होंने मंच से संबोधित किया।
संगठन का आरोप- धार्मिक भेदभाव
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कंपनी की आंतरिक नीति में कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों के उपयोग पर रोक लगाई गई थी, जबकि हिजाब को अनुमति दी गई। उन्होंने इसे “धार्मिक भेदभाव” करार देते हुए कड़ा विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि यदि एक धर्म के प्रतीकों को अनुमति दी जाती है, तो अन्य धर्मों के प्रतीकों पर प्रतिबंध अनुचित है। संगठन ने गुरुवार को इंदौर के सभी लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध प्रदर्शन और पूरे मध्य प्रदेश में कंपनी के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
कंपनी की सफाई- पुराना दस्तावेज बताया
विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के संस्थापक व सीईओ पीयूष बंसल ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि वायरल हो रहा दस्तावेज पुराना है और वर्तमान नीति में किसी भी धार्मिक प्रतीक पर प्रतिबंध नहीं है।
कंपनी ने नई स्टाइल गाइड जारी करते हुए स्पष्ट किया कि बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, हिजाब और पगड़ी सहित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों की अनुमति है। साथ ही उत्पन्न भ्रम के लिए खेद भी जताया गया।
जवाबदेही तय करने की मांग
वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने कहा कि यदि शुरुआती नीति में किसी प्रकार का भेदभाव था, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। संगठन ने कंपनी से सार्वजनिक माफी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने की गारंटी की मांग की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!