शराब दुकानों को लेकर तेज हुआ विरोध: पार्षद का प्रशासन पर अनेदखी का आरोप; नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तीन इमली और साजन नगर क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों को लेकर विरोध तेज हो गया है। एमआईसी मेंबर और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा ‘मामा’ ने इन दुकानों को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कलेक्टर को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते अब उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिहायशी इलाकों में दुकान, लोगों में नाराजगी
पार्षद मनीष शर्मा के अनुसार जिन स्थानों पर वाइन शॉप संचालित हैं, वहां आसपास घनी आबादी, कॉलोनियां और बस्तियां हैं। इन इलाकों से महिलाओं और बच्चों का रोजाना आना-जाना होता है, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
शराबियों की हरकतों से बढ़ी परेशानी
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि वाइन शॉप के बाहर अक्सर लोग खड़े होकर शराब पीते हैं। कई बार यहां से गुजरने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की जाती है, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगातार बनी रहती है।
पहले भी की जा चुकी है शिकायत
पार्षद ने बताया कि 12 मार्च को कलेक्टर शिवम वर्मा को पत्र लिखकर इन दुकानों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
अब मामले को आगे बढ़ाते हुए पार्षद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मामले ने शहर में रिहायशी इलाकों में शराब दुकानों के संचालन को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!