जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया: संसद की ओर बढ़ी भीड़ पर पुलिस का एक्शन; लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों को सोमवार को पुलिस ने मौके से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराया, टेंट हटाए और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
सीजेपी का दावा है कि उसके प्रमुख नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है।
बैरिकेड्स तोड़ संसद की ओर बढ़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब करीब 10 बजे कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और संसद की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी संसद परिसर के नजदीक तक पहुंच गए।
संसद की सुरक्षा बढ़ाई
प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। संसद के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।
संसद की कार्यवाही जारी रही
घटना के दौरान संसद के भीतर प्रधानमंत्री सहित सभी सांसद मौजूद थे और सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही। वहीं, पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!