नीट एग्जाम के विरोध में मंत्री के घर पहुंचे प्रदर्शनकारी: मीडिया से बातचीत नहीं करने देने का आरोप; माफी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
NEET परीक्षा को लेकर जारी विरोध के बीच बुधवार को कुछ प्रदर्शनकारी नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें मीडिया से बातचीत नहीं करने दी।
दरअसल, मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पहले यह कहना कि NEET परीक्षा घोटाला प्रदेश का विषय नहीं है, फिर छात्र आंदोलन को "प्रायोजित" बताना और अब छात्रों के संदर्भ में "कीड़े" जैसे कथित अपमानजनक शब्द के प्रयोग से प्रदेश के युवाओं और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है।
इसी के विरोध में बुधवार दोपहर को कैलाश विजयवर्गीय के निवास के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शकारियों का कहना है कि क्या अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग करने वाले छात्र "कीड़े" हैं? क्या भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना प्रायोजित आंदोलन कहलाएगा? देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों को इस प्रकार अपमानित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
हम मांग करते हैं कि कैलाश विजयवर्गीय अपने कथित अपमानजनक बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें और छात्रों से क्षमा मांगें। साथ ही केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं की जवाबदेही तय करे तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!