मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने वालों को भेजा जेल: बिना अनुमति पहुंचे थे पति-पत्नी; स्टूडेंट्स से भी की थी अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे दंपती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।
सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर प्रहलाद पाण्डेय और उनकी पत्नी संगीता पाण्डेय हाथ में संविधान लेकर मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से करीब एक घंटे पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी, जिसके बाद मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
प्रदर्शन में शामिल होने का संदेश भेजा था
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि दंपती ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने का संदेश भेजा था। इसके अलावा, टंट्याभील चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल लोगों से भी मंत्री के आवास पर प्रदर्शन में आने की अपील की गई थी। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं पहुंचा।
हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया
जब दंपती मंत्री के घर के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद प्रहलाद पाण्डेय सड़क पर बैठ गए, जिस पर पुलिस ने उन्हें और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
जेल भेज दिया
परदेशीपुरा थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने धारा 151 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!