राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध: थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को उनके हवाले करने और फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बैरागढ़ थाने का घेराव किया।
थाने में घुसने की कोशिश
भीड़ ने थाने के अंदर घुसने का प्रयास भी किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
खंडहर में मिला था बच्ची का शव
मामला बैरागढ़ में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहर में 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से जुड़ा है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के संबंध में सामने आई जानकारी में गला घोंटने, जहरीले पदार्थ की मौजूदगी और निजी अंगों से छेड़छाड़ की आशंका का उल्लेख किया गया है।
हालांकि, मौत की परिस्थितियों और यौन अपराध से जुड़े तथ्यों की पुष्टि विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों से होगी।
विहिप और बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलें और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के संबंध में लिखित आश्वासन दें।
उन्होंने चेतावनी दी कि ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
थाने के गेट बंद, मौके पर भारी पुलिस बल
प्रदर्शन के दौरान बैरागढ़ थाने के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए। बच्ची के परिजन और अन्य प्रदर्शनकारी आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते रहे।
कुछ लोगों ने थाने में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। थाने के बाहर महिलाएं धरने पर बैठीं।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग
मासूम बच्ची की मौत से इलाके में गहरा आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!