प्रॉपर्टी कारोबारी की लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार: ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र के प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की होटल से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस ने कारोबारी की लिव-इन पार्टनर सईद फारिया को भोपाल से हिरासत में लिया है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि जीतू साहू के कथित तौर पर ड्रग्स नेटवर्क से संबंध होने के साथ-साथ कई शहरों की युवतियों से भी संपर्क थे। पुलिस इन पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।
होटल की दूसरी मंजिल से गिरने से हुई थी मौत
एसीपी रूबिना मिजवानी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे जीतू साहू की होटल श्याम पैलेस की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाने वाली महिला की पहचान सईद फारिया, निवासी महाकाली सोसायटी, बावड़िया (भोपाल) के रूप में हुई।
डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशन में थे
पुलिस पूछताछ में फारिया ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से जीतू साहू के संपर्क में थी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जीतू ने उसे करोलबाग कॉलोनी में ठहराया था। दोनों के बीच विवाद होने पर वह कुछ समय के लिए भोपाल चली गई थी, लेकिन बाद में फिर उसके साथ रहने लगी।
होटल के भुगतान को लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले 22 दिनों से होटल श्याम पैलेस की दूसरी मंजिल पर ठहरे हुए थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि होटल का भुगतान करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान जीतू साहू रेलिंग से नीचे गिर गया। घटना के बाद फारिया ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी।
ड्रग्स नेटवर्क और अन्य कनेक्शन की जांच
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जीतू साहू के कथित तौर पर ड्रग्स नेटवर्क से संबंध थे। इसके अलावा मुंबई, रतलाम सहित कई शहरों की युवतियों से भी उसके संपर्क होने की जानकारी मिली है। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!