प्रॉपर्टी कारोबारी ने की आत्महत्या: कथित सुसाइड नोट में नेता और कारोबारी का जिक्र; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
पीथमपुर के घाटाबिल्लौद थाना क्षेत्र स्थित सांवरिया नगर में प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दो लोगों पर आर्थिक लेनदेन को लेकर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सल्फास खाने के बाद हुई मौत
सोमवार को मनोज मंडलोई ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
कथित सुसाइड नोट में दो लोगों का जिक्र
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक पृष्ठ का कथित सुसाइड नोट मिला है। इसमें पूर्व भाजपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता और प्रॉपर्टी कारोबारी राम खंडेलवाल का उल्लेख किया गया है।
नोट में मनोज मंडलोई ने दावा किया है कि प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लेनदेन में उमेश गुप्ता पर उनके 7.50 करोड़ बकाया थे, जिनमें से 3.50 करोड़ रुपये मिलने का उल्लेख है, जबकि शेष राशि नहीं मिलने की बात लिखी गई है।
इसी प्रकार राम खंडेलवाल पर 1.20 करोड़ बकाया होने का भी आरोप लगाया गया है। नोट में लिखा गया है कि बार-बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं होने से वह मानसिक तनाव में थे।
उन्होंने मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया है हालांकि, सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और उसमें लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
परिवार ने क्या कहा?
मृतक के भाई अनिल मंडलोई ने बताया कि मनोज ने बिचौली क्षेत्र में जमीन के एक सौदे के लिए विभिन्न लोगों से ब्याज पर रकम उधार लेकर निवेश किया था।
परिजन का आरोप है कि यह राशि संबंधित लोगों को दी गई थी, लेकिन पिछले तीन वर्षों से भुगतान नहीं हुआ। उनका कहना है कि लगातार प्रयासों के बावजूद रकम वापस नहीं मिलने से मनोज मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कथित सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नोट की हैंडराइटिंग, उसमें लिखे तथ्यों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुराने मामले का भी जिक्र
राम खंडेलवाल का नाम वर्ष 2014 में आजाद पटेल हत्याकांड की जांच के दौरान भी सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने जांच के बाद उन्हें आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था।
हालांकि, वर्तमान आत्महत्या प्रकरण की जांच अलग से की जा रही है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई केवल उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!