होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी ब्रोकर की मौत; सीसीटीवी फुटेज मिला: महिला मित्र और तीन दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगाथाना क्षेत्र स्थित अरबिंदो अस्पताल के पास श्याम पैलेस होटल में दूसरी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें रविवार अलसुबह जीतू होटल की दूसरी मंजिल से गिरता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच तेज कर दी है।
आधे घंटे मिलने पहुंचे थे दोस्त
पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे से करीब आधे घंटे पहले जीतू से मिलने उसके तीन दोस्त होटल पहुंचे थे। तीनों रात करीब 3:30 बजे होटल से चले गए थे। वहीं, एक महिला मित्र भी होटल के दूसरे कमरे में ठहरी हुई थी। पुलिस अब दोस्तों और महिला मित्र से पूछताछ कर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
सुबह 4 बजे हुआ हादसा
बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे जीतू साहू दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।
22 दिनों से होटल में रह रहा था
जांच में सामने आया है कि जीतू साहू पिछले 22 दिनों से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। वह शादीशुदा था, बावजूद इसके लंबे समय से होटल में रहने के कारणों की भी पुलिस पड़ताल कर रही है। साथ ही रुपए के लेन-देन और अन्य व्यक्तिगत कारणों की भी जांच की जा रही है।
परिजन और महिला मित्र के बयान दर्ज
मंगलवार को पुलिस ने मृतक के परिजन को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। महिला मित्र से भीपूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और सभी संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट की जाएगी।
संबंधित समाचार

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!