प्रॉपर्टी ब्रोकर ने की आत्महत्या: जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के घाटा बिल्लोद स्थित सांवरिया नगर में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दो लोगों के नाम लिखते हुए करोड़ों रुपये के लेनदेन का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेनदेन को लेकर परेशान था
एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज मंडलोई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से आर्थिक तनाव और बड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर परेशान था। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।
सुसाइड नोट में 8.70 करोड़ रुपये के लेनदेन का दावा
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि ‘मैं मनोज मण्डलाई यह लिखता हूं कि उमेश गुप्ता पिता मुरलीदास जी गुप्ता बस स्टैंड मेन रोड घाटाबिल्लोद वाले से मुझे सात करोड़ पचास लाख रुपये लेना है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपए की जमीन भी चोली में मैंने इनको बेची है। बाकी के रुपये नगद दिये है।
ये सब दिए लगभग तीन साल हो गये है। सब हिसाब मिलाकर सात करोड़ पचास लाख रुपये बनते है। दूसरा राम खण्डेलवाल पिता सुरेश खंडेलवाल बस स्टैंड मेन रोड घाटाबिल्लोद वाले से एक करोड़ बीस लाख लेना है।’
मामला दर्ज, जांच शुरू
मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा ‘ये दोनों लोगों के कारण मैं बहुत परेशान हो गया हूं, मेरे रुपये नहीं दे रहे हैं। मैं जो भी कदम उठा रहा हूं, उसके पीछे ये दोनों उमेश गुप्ता व राम खंडेलवाल जिम्मेदार है। मुझे मजबूर कर दिया इस कारण कदम उठाया। मेरी मौत का कारण ये दोनों है।’ फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!