खबर
Top News

पदोन्नति विवाद: प्रमोशन के 7 दिन बाद आदेश निरस्त; 96 वनकर्मी प्रभावित, सीसीएफ कार्यालय पर प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 5:56 pm
शेयर करें:
पदोन्नति विवाद

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर स्थित मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय में बुधवार को पदोन्नति सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर वनकर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा। निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न वन मंडलों से पहुंचे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पदोन्नति सूची में पात्र कर्मचारियों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को शामिल किया गया। विवाद बढ़ने पर विभाग ने जारी आदेश को सात दिन के भीतर ही निरस्त कर दिया है और पूरे मामले की पुनः समीक्षा शुरू कर दी है।

निमाड़ के कई जिलों से पहुंचे वनकर्मी
खंडवा, बुरहानपुर, सेंधवा, बड़वाह और बड़वानी वन मंडलों के कर्मचारी सीसीएफ कार्यालय पहुंचे और पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कर्मचारियों का आरोप है कि पहले जारी सूची में शामिल 96 पात्र वनरक्षक और वनपालों के नाम हटा दिए गए, जबकि उनकी जगह ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी गई जो पात्रता के मानकों पर खरे नहीं उतरते।

सिर्फ 7 दिन में रद्द करना पड़ा आदेश
वनकर्मियों का कहना है कि पदोन्नति मिलने के महज सात दिन बाद ही आदेश निरस्त कर दिए जाने से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है और विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

संघ ने रखीं प्रमुख मांगें
वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि नई सूची में वरिष्ठता और पात्रता का पालन नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि जब तक संशोधित और पारदर्शी पदोन्नति सूची जारी नहीं होती, तब तक किसी भी कर्मचारी को नए पद के लिए भारमुक्त (रिलीव) न किया जाए। विभाग की स्टार सेरेमनी भी स्थगित रखी जाए।पदोन्नति पूरी तरह वरिष्ठता और नियमों के अनुसार दी जाए।

सीसीएफ बोले- लिपिकीय त्रुटि हुई, सूची पर पुनर्विचार
मुख्य वन संरक्षक बासु कनौजिया ने पूरे मामले को लिपिकीय त्रुटि बताया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति आदेश को संशोधन के लिए वापस लिया गया है और कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीकी और लिपिकीय गलती के कारण कुछ पात्र कर्मचारियों के नाम नीचे चले गए, जबकि कुछ अपात्र कर्मचारी सूची में ऊपर आ गए। इसी त्रुटि को सुधारने के लिए आदेश निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है।

नई सूची का इंतजार
फिलहाल पदोन्नति प्रक्रिया रोक दी गई है और विभाग नई सूची तैयार करने में जुटा है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और वरिष्ठता के आधार पर होनी चाहिए। वहीं विभाग का कहना है कि सभी पात्र कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए जल्द संशोधित सूची जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

12 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

15 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

17 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

18 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

23 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

29 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

40 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

40 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!