खबर
Top News

आस्था पर दलाली: आरती के पासों की खरीद-फरोख्त का दावा; वीआईपी पास नेटवर्क का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
आस्था पर दलाली

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती में प्रवेश के लिए आम श्रद्धालुओं को जहां ऑनलाइन स्लॉट खुलने का इंतजार करना पड़ता है, वहीं वीआईपी और प्रोटोकॉल कोटे के नाम पर एंट्री पासों की कथित खरीद-फरोख्त का बड़ा मामला सामने आया है।

2500 से 3000 रुपए तक में बेचे जा रहे पास
पड़ताल में खुलासा हुआ है कि भस्मारती के पास 2500 से 3000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये पास राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और अन्य प्रभावशाली संस्थाओं के रेफरेंस पर जारी किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिनके नाम पर पास बनाए जाने की बात सामने आई, उनमें से अधिकांश ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।

एजेंटों ने खुद की सौदेबाजी
पड़ताल के दौरान रिपोर्टर ने सामान्य श्रद्धालु बनकर कई एजेंटों और कथित बिचौलियों से संपर्क किया। बातचीत में एजेंटों ने तय रकम लेकर भस्मारती में प्रवेश दिलाने की पेशकश की। आधार कार्ड भेजने और भुगतान की शर्त पर पास उपलब्ध कराने का दावा भी किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर पास का दावा
17 मई को एक एजेंट से संपर्क करने पर उसने प्रति व्यक्ति 2100 से 2300 रुपए में पास उपलब्ध कराने की बात कही। एजेंट ने दावा किया कि पास राजनीतिक और प्रशासनिक रेफरेंस के जरिए बनवाए जाते हैं। बाद में संबंधित रेफरेंस पर पास जारी होने की जानकारी दी गई। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ऐसे किसी भी रेफरेंस की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि जिन नामों का उल्लेख किया जा रहा है, उन्हें प्रोटोकॉल के लिए मंदिर समिति को नहीं भेजा गया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रेफरेंस पर भी पास
एक अन्य एजेंट ने 2500 रुपए प्रति व्यक्ति में पास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। आधार कार्ड और भुगतान की प्रक्रिया के बाद कथित तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रेफरेंस पर पास जारी होने की जानकारी दी गई। इस मामले पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि देशभर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक संपर्क करते हैं। यदि किसी ने पार्टी के नाम का दुरुपयोग किया है तो इसकी जानकारी नहीं है।

आराधना भवन और कोर्ट रेफरेंस का भी इस्तेमाल
पड़ताल में यह भी सामने आया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आराधना भवन और न्यायालय रेफरेंस के नाम पर भी पास जारी किए जा रहे हैं। इससे प्रोटोकॉल व्यवस्था की पारदर्शिता और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल
सबसे गंभीर पहलू यह है कि प्रोटोकॉल श्रेणी में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पात्रता की जांच के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था के नाम पर पास जारी किए जा रहे हैं तो उसकी सत्यता की पुष्टि कैसे की जाती है, यह भी बड़ा सवाल है।

मंदिर समिति ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर भस्मारती में प्रवेश दिलाने का काम कर रहा है तो यह पूरी तरह गलत है। ऐसे मामलों में पहले भी कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आम श्रद्धालुओं में नाराजगी
महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु महीनों पहले योजना बनाते हैं। ऑनलाइन स्लॉट कुछ ही सेकंड में भर जाने के कारण हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में वीआईपी और प्रोटोकॉल कोटे के नाम पर पासों की कथित खरीद-फरोख्त व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 1 hour ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 2 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 2 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 3 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 3 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 3 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 4 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 4 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 4 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 4 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 4 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 4 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 5 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 5 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!