हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली: गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
शहर की जिला जेल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी पर गोली चला दी। गोली प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर के शरीर में लगी। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल AIIMS रेफर कर दिया गया।
देसी कट्टे से किया फायर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैदी की पहचान नीलेश ठाकुर के रूप में हुई है। उसने जेल के अंदर ही देसी कट्टे से फायर किया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था कैदी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नीलेश ठाकुर जेल का गेट खुलवाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि बुधवार को जेल परिसर में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम प्रस्तावित था।
कैदी फलों की टोकरी लेकर गेट की ओर आया था
इसी कार्यक्रम के लिए कैदी फलों की टोकरी लेकर गेट की ओर आया था। इसी दौरान फायरिंग की घटना होने की बात सामने आई है। नीलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जिनमें धारा 307 और 302 के मामले शामिल हैं।
प्रहरी की हालत गंभीर, भोपाल भेजा गया
घायल प्रहरी को जेल कर्मचारियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक सागर के अनुसार, प्रहरी के पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है।
एक्स-रे जांच में गोली फेफड़े के निचले हिस्से के पास दिखाई दी। डॉक्टर के मुताबिक फेफड़े में पानी जमा होने की स्थिति भी बनने लगी थी।
हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल AIIMS रेफर किया गया।
एसडीओपी बोली- जांच जारी
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलेश ठाकुर के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं। जेल के अंदर कट्टे से फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के पूरे घटनाक्रम और हथियार के संबंध में जांच की जा रही है।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
घटना के बाद रायसेन जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल परिसर के भीतर एक विचाराधीन कैदी तक देसी कट्टा कैसे पहुंचा।
अब पुलिस और जेल प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया, उसे जेल के भीतर किस तरह पहुंचाया गया और सुरक्षा जांच में यह हथियार कैसे पकड़ में नहीं आया। जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आएंगे।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!