रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया था प्राचार्य, अब भी कर रहा काम: दस हजार रुपए मांगने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिन प्राचार्य को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था, वो अब भी काम कर रहे हैं। उन पर एक निजी स्कूल संचालक ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए दस हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है और वे ये राशि लेते हुए पकड़े गए थे। वे शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय बालक क्रमांक-1, संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी भी हैं और अब भी पद रहकर कार्य कर रहे हैं।
मामला राजकुमार चेलानी का है। इदरीस नगर स्थित द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संचालक रवि जायसवाल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल के खिलाफ एक अभिभावक द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके निराकरण के लिए संकुल प्राचार्य राजकुमार चेलानी 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस पर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को जाल बिछाकर पकड़ा था।
शिकायतकर्ता को राशि लेकर स्कूल बुलाया। लोकायुक्त की टीम भी मौके पर पहुंची और जैसे ही चेलानी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई का नेतृत्व टीआई प्रतिभा तोमर और हेड कांस्टेबल आशीष शुक्ला ने किया था। लोकायुक्त पुलिस ने प्राचार्य चेलानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन इसके बावजूद न तो उन्हें पद से हटाया गया है और न कोई कार्रवाई की गई है, बल्कि वे अपने पद रहकर आराम से काम कर रहे हैं।
नवनिर्माण का सामान बेचने का भी आरोप
चेलानी पर संयोगितागंज स्कूल भवन के नवनिर्माण के दौरान निकली सामग्री बेचने का भी आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने स्कूल भवन से निकली लोहे की चद्दरें, अन्य सामग्री भी बेच दी है। उनके घर पर भी लाखों का सामान रखा है। आरोप ये भी है कि चेलानी पूर्व में भी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं।
चेलानी बोले- काम कर सकता हूं
मामले में संकुल प्रभारी के पद पर काम कर रहे राजकुमार चेलानी ने कहा कि लोकायुक्त ने पकड़ा था, लेकिन उन्हें विभाग ने कोई आदेश नहीं दिया है, इसलिए वे काम कर रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया है।
फाइल भोपाल भेज दी है, जल्द कार्रवाई होगी
चेलानी के खिलाफ कई शिकायतें हैं। उनकी फाइल भोपाल भेज दी है। जल्द ही उन पर कार्रवाई करके विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।
- शौर्य मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!