खबर
Top News

शादी और प्रेम का झांसा: डॉक्टर; वकील और अफसर से करोड़ों की ठगी, इतने को बनाया अपना शिकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
शादी और प्रेम का झांसा

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
शादी और प्रेम का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए की कथित ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोपी धून प्रेमल ठक्कर पर भारत, ब्रिटेन (यूके) और स्पेन की कम से कम 10 महिलाओं को अपना शिकार बनाने का आरोप है।

पीड़िताओं में सरकारी अधिकारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षिका और अन्य पेशेवर महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

फर्जी पहचान बनाकर करता था संपर्क
जांच के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया, मैट्रिमोनियल वेबसाइट और डेटिंग ऐप्स पर आकर्षक फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था।

वह खुद को कभी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का ग्रेजुएट, कभी सुप्रीम कोर्ट के जज का बेटा तो कभी प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताता था।

महंगी जीवनशैली से करता था प्रभावित
महंगी जीवनशैली, बिजनेस क्लास यात्रा और फाइव स्टार होटलों में मुलाकात के जरिए वह महिलाओं का भरोसा जीतता और फिर शादी का प्रस्ताव रखता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है और उसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक बताई जा रही है। अलग-अलग दस्तावेजों में उसकी उम्र भी अलग-अलग दर्ज होने का दावा किया गया है।

2022 में पहली बार खुला मामला
आरोपी का नाम पहली बार वर्ष 2022 में तब चर्चा में आया, जब भोपाल की एक महिला अधिकारी ने उस पर शादी के बाद लाखों रुपये के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया।

इस मामले में भोपाल पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया था। वह करीब दो वर्ष जेल में रहा और जुलाई 2024 में जमानत पर रिहा हुआ।

आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से मैट्रिमोनियल और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

मुंबई की शिक्षिका से 23 लाख रुपए की कथित ठगी
ताजा मामले में मुंबई की एक शिक्षिका (पहचान गोपनीय) ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने प्रेम और विवाह का भरोसा देकर पहले महिला से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर अपनी कंपनी में डायरेक्टर बनाने के नाम पर 17 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

इसके अलावा महिला के नाम पर 6 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड भी जारी कराया गया। कुल मिलाकर करीब 23 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया गया है।

भारत से लेकर विदेश तक फैला कथित ठगी का जाल
जांच में सामने आया है कि आरोपी पर यूके और स्पेन की महिलाओं से भी लाखों रुपये ठगने के आरोप हैं।

वहीं गुजरात की एक वकील, एक डॉक्टर, सरकारी अधिकारी और अन्य महिलाओं ने भी शादी का झांसा देकर पैसे और गहने हड़पने के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपी लगभग हर मामले में एक जैसा तरीका अपनाता था। वह कम समय में भरोसा जीतकर शादी की बात करता, फिर किसी न किसी बहाने से रुपये या गहने ले लेता था।

अमेरिकी पत्रकार ने जोड़ीं पीड़िताएं
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को सामने लाने में अमेरिका की पत्रकार विजयालक्ष्मी नडार की अहम भूमिका रही।

उन्होंने अलग-अलग राज्यों और देशों की पीड़ित महिलाओं से संपर्क कर मामलों में समान पैटर्न सामने आने की जानकारी जुटाई। इसके बाद कई पीड़िताएं एक-दूसरे के संपर्क में आईं और आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने लगीं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में विभिन्न राज्यों में कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियां आरोपी के वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं।

आरोपी या उसके अधिवक्ता की ओर से फिलहाल इन आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपों की अंतिम पुष्टि होगी।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 9 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 10 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 11 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 11 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 12 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 12 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 12 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 12 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 12 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 13 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 13 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 13 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 13 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!