खबर
Top News

शादी तोड़ने का बनाया दबाव और दी तेजाब डालने की धमकी: टाइल्स लगाने आए लव जिहादी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
शादी तोड़ने का बनाया दबाव और दी तेजाब डालने की धमकी

नर्सिंग छात्रा को अश्लील वीडियो के जरिए डराया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर पर टाइल्स लगाने आए लवजिहादी ने हिंदू युवती से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे मिलना जुलना शुरू किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। गांव में बदनाम करने की धमकी दी। युवती का रिश्ता पक्का हुआ तो मिलने बुलाया और धमकाया कि शादी के लिए इंकार कर दे, मैं तुझसे शादी करूंगा।

युवती के मना करने पर धमकाया कि तेजाब डाल दूंगा। आरोपी गार्डन में युवती से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर लू उतारी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया। साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। हिंदूवादियों का कहना है कार्रवाई में लीपापोती हुई तो थाने का घेराव होगा।

एरोड्रम पुलिस ने नर्सिंग की छात्रा की शिकायत पर लव जिहादी आदिल अयूब पटेल निवासी 305 कुसावदा खैरोद बदनावर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया वह कालानी नगर में किराए के कमरे में अपनी होने वाली भाभी के साथ रहती है और राऊ स्थित मधुबन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से पढ़ाई कर रही है।

करीब चार माह पहले नागदा स्थित उसके पिता के घर पर टाइल्स लगाने आए आदिल पटेल से उसकी पहचान हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे कहा था कि वह उसे पसंद करता है और उसके साथ रहना चाहता है।

युवती ने अलग धर्म और परिवार की असहमति का हवाला देकर इनकार कर दिया था, क्योंकि उसकी शादी कहीं और तय हो रही थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा और जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती इंदौर आकर पढ़ाई करने लगी।

साथ रहने के लिए दबाव बनाया- पीड़िता ने बताया कि 28 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी का फोन आया और उसने मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने और शादी तुड़वाने की धमकी दी। डर के कारण वह बिजासन कॉलोनी स्थित श्याम होंडा शोरूम के पीछे बगीचे में मिलने पहुंची।

वहां आरोपी आदिल ने किसी और से शादी करने से इंकार किया और उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और बात करते-करते गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचकर वीडियो बनाए
हिंदू युवती से अश्लील हरकत की सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक पप्पी ठाकुर, योगेश प्रजापत, ब्रजेश सोमानी और कुलदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को ढूंढकर उसकी जमकर पिटाई की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना चुका है, जिनके आधार पर उसे लगातार धमकाया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं ने बताया युवती की एक महीने बाद शादी है और आरोपी उस पर लगातार दबाव बनाकर रिश्ता तुड़वाना चाहता था। इसके बावजूद पुलिस मामले में गंभीर धाराएं लगाने के बजाय साधारण धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। थाने पर घंटों तक टालमटोल होती रही। बजरंगियों का कहना है अगर कार्रवाई में लीपापोती हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!