हनी ट्रैप केस में जमानत का विरोध न करने का बनाया दबाव: शाहरुख खान ने शासकीय अधिवक्ता को कोर्ट परिसर में दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरोपी बोला पहलेभाइयों को बाहरआने दो, फिरदेख लूंगा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चर्चित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में आरोपियों की जमानत का विरोध कर रहे एक शासकीय अधिवक्ता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे दी गई।
घटना के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अदालत परिसर में हुई इस घटना ने न्यायिक व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार फरियादी योगेश जायसवाल, जिला न्यायालय में पदस्थ शासकीय अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में बंद दो आरोपियों फारूक और सिद्दीकी खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होना थी।
शासन की ओर से वे आरोपियों की जमानत का विरोध करने के लिए न्यायालय में उपस्थित थे। इसी दौरान आरोपियों का भाई शाहरुख खान आया और कथित रूप से दबाव बनाते हुए कहा कि उसके भाइयों की जमानत का विरोध न करें और कोई आपत्ति प्रस्तुत न करें। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह शासन की ओर से नियमानुसार अपना पक्ष रखेंगे और जमानत का विरोध करेंगे।
आरोप है कि यह सुनते ही शाहरुख खान आगबबूला हो गया। उसने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा मेरे दोनों भाइयों को बाहर आने दो, फिर तुम्हें बताऊंगा। तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। घटना के बाद अधिवक्ता ने तत्काल इसकी शिकायत एमजी रोड थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने शासकीय अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है जिस हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में यह विवाद हुआ, वह पहले से ही चर्चाओं में है। ऐसे संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में शासकीय अधिवक्ता को धमकी मिलने से अधिवक्ताओं और न्यायिक तंत्र की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस आरोपी की भूमिका और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!