ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान का दबाव या कोई और वजह: छात्र की आत्महत्या के बाद उठे कई सवाल; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एक निजी होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे बीए प्रथम वर्ष के छात्र राजू निनामा की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिजन का दावा है कि कुछ दिन पहले ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई के दौरान उसकी बाइक जब्त कर ली गई थी, इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ड्रिंक एंड ड्राइव में बाइक की जब्त: पुलिस के अनुसार ग्राम कवटी, थाना महू निवासी 21 वर्षीय राजू निनामा भील एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
वह करीब एक माह पहले ही पढ़ाई के लिए भंवरकुआं क्षेत्र के एक होस्टल में रहने आया था। शनिवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो होस्टल संचालक को संदेह हुआ।
दरवाजा खुलवाने पर उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
भाई शुभम निनामा का कहना है कि 27 मई की रात ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई के दौरान राजू की बाइक जब्त कर ली गई थी।
परिवार का दावा है कि राजू साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से था और पढ़ाई के साथ अपने खर्चों को लेकर भी चिंतित रहता था। परिजन के अनुसार बाइक जब्त होने और संभावित जुर्माने की चिंता के बाद से वह काफी परेशान नजर आ रहा था। परिवार को आशंका है कि इसी तनाव ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया
घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या आर्थिक दबाव और जुर्माने की चिंता छात्र पर इतना भारी पड़ गई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, मित्रों और परिचितों से बातचीत सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले ने एक बार फिर बाहरी शहरों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और उनकी मनोवैज्ञानिक स्थिति को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि राजू की मौत के पीछे वास्तव में कौन-सी परिस्थितियां जिम्मेदार थीं।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!