स्टेडियम के बाहर गांजा बेचने की तैयारी: 2 तस्कर गिरफ्तार; इतने किलो ड्रग्स जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में टीटी नगर इलाके में स्टेडियम के बाहर ग्राहकों का इंतजार कर रहे दो गांजा तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
मुखबिर की सूचना पर एक्शन
टीटी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक लाड़ली लक्ष्मी पार्क के पीछे, टीटी नगर स्टेडियम के पास संदिग्ध हालत में खड़े हैं और नशे की तस्करी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शुक्रवार रात मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
1.35 किलो गांजा बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सफेद पन्नी में पैक तीन अलग-अलग पैकेट में कुल 1 किलो 350 ग्राम गांजा मिला। इसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक हजार रुपए से ज्यादा नकदी भी बरामद हुई है।
ग्राहक के इंतजार में खड़े थे आरोपी
टीआई गौरव सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन चौहान (33), निवासी अर्जुन नगर फेस-3 और गोलू चौहान (30), निवासी अर्जुन नगर फेस-1 के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
बागसेवनिया में भी कार्रवाई
इधर, बागसेवनिया थाना पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरआरएल पार्क इलाके से एक अन्य गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित शर्मा के कब्जे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में लिप्त
बताया जा रहा है कि अमित पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस अब इन मामलों में सप्लाई चेन और अन्य नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि शहर में फैल रहे नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!