खबर
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज: हजार टन वजनी पहली मशीन पहुंची; इस माह से शुरू होगी खुदाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 4:51 pm
शेयर करें:
अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर मेट्रो परियोजना के अंडरग्राउंड चरण की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। सुरंग निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली 100 मीटर लंबी और करीब 1000 टन वजनी पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) शहर पहुंच गई है।

इस अत्याधुनिक मशीन की मदद से मेट्रो के भूमिगत कॉरिडोर की खुदाई की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े से सुरंग निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

एक दर्जन से अधिक ट्रकों में पहुंची मशीन
TBM को अलग-अलग हिस्सों में एक दर्जन से अधिक ट्रकों के जरिए इंदौर लाया गया है। मशीन का आकार और वजन इतना अधिक है कि इसे एक साथ परिवहन करना संभव नहीं था।

अब इसे निर्माण स्थल पर ही जोड़ा (असेंबल) जाएगा, जिसमें करीब एक महीने का समय लगेगा। खुदाई के लिए मशीन के कई महत्वपूर्ण पुर्जे थाईलैंड सहित अन्य देशों से मंगाए गए हैं।

20 मीटर नीचे खोदेगी सुरंग
यह हाईटेक मशीन जमीन से करीब 20 मीटर नीचे लगातार आगे बढ़ते हुए सुरंग तैयार करेगी। TBM के अगले हिस्से में लगा विशाल कटर हेड मिट्टी और चट्टानों को काटता है, जबकि पीछे की ओर मशीन सुरंग की कंक्रीट लाइनिंग भी करती चलती है। यानी खुदाई, मलबा निकालना और सुरंग की दीवार तैयार करना-तीनों काम एक साथ होंगे। खुदाई से निकलने वाला मलबा कन्वेयर सिस्टम के जरिए बाहर भेजा जाएगा।

कंपन और जमीन की हलचल पर रहेगी नजर
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, TBM पूरी तरह नियंत्रित तकनीक से काम करती है। सुरंग निर्माण के दौरान जमीन की हलचल और कंपन की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि ऊपर स्थित मकानों, इमारतों और अन्य संरचनाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

17.5 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार
इंदौर मेट्रो का 17.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग तैयार हो चुका है। अब परियोजना का अगला चरण भूमिगत कॉरिडोर का है। गांधीनगर से एयरपोर्ट तक मेट्रो एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी, जबकि एयरपोर्ट से एमजी रोड, खजराना और कनाड़िया की ओर मेट्रो भूमिगत सुरंगों से संचालित होगी।

कुल चार TBM करेंगी काम
पूरे अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण के लिए चार टनल बोरिंग मशीनें लगाई जाएंगी। पहली मशीन इंदौर पहुंच चुकी है, जबकि तीन अन्य मशीनें भी जल्द पहुंचेंगी।
योजना के अनुसार दो TBM एयरपोर्ट की ओर से सुरंग निर्माण शुरू करेंगी। दो अन्य मशीनें अलग-अलग स्टेशनों से खुदाई शुरू करेंगी, ताकि कई हिस्सों में एक साथ काम हो सके और परियोजना तय समय में पूरी हो।

20 से 35 मीटर गहराई पर बनेंगे स्टेशन
फिलहाल अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए करीब 20 मीटर गहरे शाफ्ट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं शाफ्ट के माध्यम से TBM को जमीन के नीचे उतारा जाएगा और सुरंग निर्माण शुरू होगा।

वहीं छोटा गणपति क्षेत्र का अंडरग्राउंड स्टेशन सबसे गहरे स्टेशनों में शामिल होगा, जिसे 30 से 35 मीटर की गहराई पर बनाया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि TBM के पहुंचने के साथ ही इंदौर मेट्रो परियोजना ने अपने सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया है। भूमिगत कॉरिडोर तैयार होने के बाद शहर में मेट्रो नेटवर्क और अधिक व्यापक तथा आधुनिक होगा।

संबंधित समाचार

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

4 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

5 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

17 minutes ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

37 minutes ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 1 hour ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 18 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 18 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 19 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!