खबर
Top News

महाकाल की पहली सवारी की तैयारियां तेज: 3 अगस्त से पहले पूरा होगा सवारी मार्ग; 30 जुलाई तक चौड़ीकरण के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
महाकाल की पहली सवारी की तैयारियां तेज

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से 3 अगस्त को निकलने वाली राजाधिराज बाबा महाकाल की प्रथम शाही सवारी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए संभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्य 30 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पूरे सवारी मार्ग का किया जमीनी निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामघाट, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल चौराहा और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर सहित संपूर्ण सवारी मार्ग का जायजा लिया।

इस दौरान सड़क चौड़ीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

30 जुलाई तक पूरे होंगे सभी निर्माण कार्य
कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने कहा कि सवारी मार्ग पर चल रहे सभी विकास और चौड़ीकरण कार्य 30 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि पहली सवारी के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन और सवारी में शामिल होने के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

भव्य और परंपरा के साथ निकलेगी पहली सवारी
प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष भी बाबा महाकाल की प्रथम सवारी पूरी भव्यता, परंपरा और धार्मिक गरिमा के साथ निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अतेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

तीन अगस्त को पहली शाही सवारी
3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी निकलेगी। सवारी मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण कर 30 जुलाई तक सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश। प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहेगी। प्रशासन ने भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित सवारी का भरोसा दिलाया।

संबंधित समाचार

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

6 minutes ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

10 minutes ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

15 minutes ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

17 minutes ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

17 minutes ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

25 minutes ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

29 minutes ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

40 minutes ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

about 1 hour ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 1 hour ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 1 hour ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 1 hour ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

about 1 hour ago
एक और सट्टेबाज
Top News

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

about 1 hour ago
फर्जी आईएएस पर ठगी का केस
Top News

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

about 1 hour ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

about 2 hours ago
‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना
Top News

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

about 2 hours ago
12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप
Top News

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!