शक्ति प्रदर्शन की तैयारी: 4 मांगों को लेकर कल कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे किसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 6 अप्रैल को किसान संगठनों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसान बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।
किसान संगठनों ने अपील
किसान संगठनों का कहना है कि वर्तमान में कई गंभीर मुद्दों के कारण किसान वर्ग परेशान है, जिनका जल्द समाधान जरूरी है। इसको लेकर उन्होंने व्यापक स्तर पर जुटान की अपील भी जारी की है।
पराली जलाने पर कार्रवाई रोकने की मांग
किसानों की प्रमुख मांगों में गेहूं की पराली जलाने पर दर्ज हो रहे प्रकरणों पर रोक शामिल है। किसानों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्थाओं की कमी के बावजूद उन पर कार्रवाई की जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी जल्द शुरू करने की मांग
किसानों ने सरकार से मांग की है कि समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी जल्द शुरू की जाए। इसके साथ ही मंडियों में तौल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी गई है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
60% किसान डिफॉल्टर घोषित, बढ़ेगी नाराजगी
किसानों ने आरोप लगाया है कि 28 मार्च को अंतिम तारीख मानते हुए करीब 60 प्रतिशत किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। इस पर उन्होंने मांग रखी है कि ऋण जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई तक बढ़ाई जाए। किसानों पर लगाए गए दंड और ब्याज को माफ किया जाए।
भूमि अधिग्रहण में 4 गुना मुआवजे की मांग
किसानों ने भूमि अधिग्रहण योजनाओं को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि जमीन का मुआवजा वास्तविक बाजार मूल्य का चार गुना दिया जाए, ताकि किसानों को उचित न्याय मिल सके।
चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन
किसान संगठनों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!