बच्चों को दी मार्कशीट में नहीं जुड़े प्रैक्टिकल नंबर: रेग्युलर स्कूल अचानक प्राइवेट हो गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल घोषित दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के बाद तमाम गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। मामला मूसाखेड़ी के एक स्कूल का है, जो सालभर लगता रहा और परीक्षा के बाद अचानक प्राइवेट हो गया।
मयूर नगर स्थित न्यू अपॉस्चलीक क्रिश्चियन हायर सेकंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा प्रियदर्शिनी पिता अरविंद चौहान को 500 में से 310 अंक मिले। इनमें इंग्लिश में 70, हिंदी में 64, संस्कृत में 68, मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड) में 44, साइंस में 64 और सोशल साइंस में 10 नंबर मिले हैं।
इन नंबरों में छात्रा द्वारा दी गई प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर नहीं जोड़े गए, क्योंकि स्कूल प्राइवेट कर दिया गया। यदि रेग्युलर रहता तो छात्रा के रिजल्ट में प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक जोड़े जाते। छात्रा ने बकायदा प्रैक्टिकल एक्जाम दी थी।
पिता का आरोप है कि स्कूल सालभर रेग्युलर चला, कक्षाएं भी लगीं, लेकिन जब रिजल्ट हाथ में आया तो वह प्राइवेट का था। यदि स्कूल प्राइवेट था तो फिर फीस रेग्युलर क्यों ली गई? अब या तो फीस वापस की जाए या मार्कशीट रेग्युलर की दी जाए, जिसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर भी जुड़ें।
मामले में स्कूल की प्रिंसिपल एडविन मसीह से मोबाइल नंबर 98934-26288 पर संपर्क किया तो उन्होंने सवाल सुनते ही फोन काट दिया। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी ने कहा कि मेरी जानकारी में मामला नहीं है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!