बिजली कंपनी के इंजीनियर का 7.16 करोड़ का मिला साम्राज्य: सुबह 5.30 बजे 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का धावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज सुबह 5.30 बजे... जब शहर में ज्यादातर लोग नींद में थे, ठीक उसी वक्त लोकायुक्त की कई टीमें एक साथ सक्रिय हुईं। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना सहित 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। शिवराम के घर, ऑफिस और फैक्ट्रियों के दरवाजे खुले और शुरू हुई दस्तावेजों, बैंक खातों व संपत्तियों की जांच।
शुरुआती जांच में सामने आया कि सेमिल के पूरे सेवाकाल की कुल शुद्ध वेतन आय करीब 2 करोड़ रुपए रही, जबकि जांच में अब तक 6.50 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां और निवेश सामने आए हैं। संपत्तियों के साथ सेवाकाल में किए गए खर्च को जोड़ने पर कुल आंकड़ा 7.16 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच रहा है। लोकायुक्त के मुताबिक यह उनकी वैध आय से करीब 258 प्रतिशत अधिक है।
बेटे के नाम ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री, बहू के नाम कंपनी
लोकायुक्त की टीम को पीथमपुर में बेटे शुभम सेमिल के नाम शुभम इलेक्ट्रिकल की 880 वर्गमीटर में फैली ट्रांसफॉर्मर निर्माण फैक्ट्री मिली है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं कर्निश पावरजोन नामक कंपनी में बहू और परिजन के नाम करीब 50 लाख रुपए की शेयर पूंजी सामने आई। कंपनी के नाम दो औद्योगिक प्लॉट मिले, जहां पुरानी और नई फैक्ट्रियों के निर्माण में करीब 1 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी सामने आई है।
धार के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में एसएस इलेक्ट्रिकल्स के नाम पर बेटे और दामाद से जुड़े तीन प्लॉट मिले हैं। इनमें करीब 1.50 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है। इसके अलावा कृष्णा पावर और ए-वन इलेक्ट्रिकल के नाम से भी रिश्तेदारों के नाम पर फैक्ट्रियों के संचालन और निर्माण की जानकारी सामने आई है। इनका वास्तविक निवेश कितना है, इसकी जांच जारी है।
इंदौर में तीन मंजिला बंगला, मुरैना में भी मकान
जांच में इंदौर की सिलिकॉन सिटी में सी-44 नंबर के प्लॉट पर बना तीन मंजिला मकान पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं मुरैना के रविदास नगर में दो मंजिला मकान, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
सिलिकॉन सिटी के सप्तशृंगी नगर में शुभम इलेक्ट्रिकल का करीब 60 लाख रुपए का कॉर्पोरेट ऑफिस भी पाया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड के अंजनी नगर और देवास नाका क्षेत्र में कर्निश पावरजोन के कार्यालयों की जानकारी मिली है।
ओमेक्स सिटी में बेटों के नाम प्लॉट और शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम करीब 15 लाख रुपए की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार भी जांच के दायरे में है।
9 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही टीमें
लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित लोकायुक्त की कई टीमें 9 ठिकानों पर जांच कर रही हैं।
टीमें बैंक खातों, निवेश, संपत्तियों के दस्तावेज और कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और फैक्ट्रियों में निवेश का स्रोत भी जांचा जा रहा है। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।
आंखें मलते उठा तो सामने थी लोकायुक्त पुलिस
शिवराम सेमिल का घर सी-44, सिलिकॉन सिटी निधिवन कॉलोनी में है। आज सुबह जब उसके घर दबिश दी गई तो वह गहरी नींद में था। डोरबेल बजाकर दरवाजा खुलवाया तो वह आंखें मलते हुए उठा, लेकिन सामने डीसीपी सुनील तालान और उनकी टीम को देखते ही उसकी नींद उड़ गई।
तलाशी में उसके घर से करीब तीन लाख रुपए, 250 से 300 ग्राम सोने के जेवर, करीब चार किलो चांदी के जेवर और अन्य दस्तावेज मिले।
डीसीपी तालान के अनुसार अभी आय से 256 प्रतिशत ज्यादा की संपत्ति मिली है, लेकिन ये आंकड़ा और ज्यादा तक पहुंचेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!