आलू चिप्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा: जोरदार धमाके में बच्चे का चेहरा झुलसा; पूरे इलाके में दहशत फैली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
मध्य प्रदेश के महू के कोदरिया गांव में शनिवार सुबह एक गंभीर औद्योगिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 9 बजे एक आलू चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में फैक्ट्री परिसर में रहने वाला एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बच्चे की पहचान हुई
घायल बच्चे की पहचान शुभम (पिता जितेंद्र मकवाना) के रूप में हुई है। विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल महू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शुभम का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
दूर-दूर तक गूंजी धमाके की आवाज
स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए इस विस्फोट से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
फैक्ट्री में ही रहता था परिवार
बताया जा रहा है कि शुभम अपने परिवार के साथ उसी फैक्ट्री परिसर में रहता था। उसके पिता जितेंद्र मकवाना भी इसी कारखाने में कार्यरत हैं। हादसे के वक्त बच्चा फैक्ट्री के पास ही मौजूद था, जिससे वह इसकी चपेट में आ गया।
अवैध फैक्ट्रियों पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कोदरिया गांव और आसपास के इलाकों में कई छोटे-बड़े कारखाने बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, जिसके चलते इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं।
औद्योगिक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!