डाक सहायक उर्मिला सैनी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला; मामले ने लिया नया मोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पोस्टल विभाग की डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उर्मिला के पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गंजबासौदा सिटी कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना इंदौर पुलिस को भेज दी है।
हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था
उर्मिला हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे अखिलेश सैनी की गिरफ्तारी के लिए संयोगितागंज थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का शव मिलने के बाद इस चर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब मौत के कारणों के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
सांसद शंकर लालवानी से मिले थे परिजन
इससे पहले उर्मिला सैनी के परिजन और पोस्टल विभाग के कर्मचारी सांसद शंकर लालवानी से मिले थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों और समाज में नाराजगी बढ़ रही थी।
बेटी ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी
मुलाकात के दौरान उर्मिला की नाबालिग बेटी ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था। अब आरोपी का शव मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या की परिस्थितियों, संभावित कारणों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!