अभिभाषक संघ के चुनाव टलने के आसार: इस कारण आगे बढ़ सकते हैं; अटकी हुई है पूरी प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव इस बार तय समय पर होना मुश्किल नजर आ रहा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि जिला बार के चुनाव अब समर वेकेशन के बाद ही कराए जाएंगे। इसकी मुख्य वजह स्टेट बार काउंसिल के चुनाव और उससे जुड़ी प्रक्रिया को माना जा रहा है।
फोटोयुक्त वोटर लिस्ट नहीं, प्रक्रिया अटकी
चुनाव की तैयारियों के तहत वर्तमान कार्यकारिणी ने पिछले महीने स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिखकर फोटोयुक्त मतदाता सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, ताकि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा सके। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है, जिससे पूरी प्रक्रिया अटकी हुई है।
पिछले साल अप्रैल में हुए थे चुनाव
पिछले वर्ष 15 अप्रैल को अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न हुए थे और 26 अप्रैल को नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया था। ऐसे में मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है, लेकिन नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
स्टेट बार चुनाव बना बड़ा कारण
फिलहाल स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8 अप्रैल से नामांकन दाखिल होंगे। 12 मई को मतदान प्रस्तावित है। ऐसे में जिला स्तर के चुनावों के लिए आवश्यक संसाधन और प्रशासनिक ध्यान उपलब्ध होना मुश्किल माना जा रहा है।
समर वेकेशन से और बढ़ेगी देरी
स्टेट बार चुनाव के बाद न्यायालयों में समर वेकेशन शुरू हो जाएगा, जो जून के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। इस कारण चुनाव प्रक्रिया और आगे खिसकने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब जिला बार के चुनाव वेकेशन खत्म होने के बाद ही कराए जाएंगे।
दावेदारों की तैयारी जारी
हालांकि चुनाव में संभावित उम्मीदवारों ने मार्च से ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी और प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब चुनाव टलने की स्थिति में उनकी रणनीति भी प्रभावित हो सकती है।
इन पदों के लिए होना है चुनाव
जिला बार चुनाव में निम्न पदों के लिए मतदान होना है: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के 6 सदस्य। इस बार कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!