खबर
Top News

केयरटेकर बनकर आया और बुजुर्ग को नशीला पदार्थ दे लाखों के जेवर ले उड़ा: फर्जी आधार कार्ड से हासिल की नौकरी; जस्ट डायल से मिला संपर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
केयरटेकर बनकर आया और बुजुर्ग को नशीला पदार्थ दे लाखों के जेवर ले उड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 75 वर्षीय बुजुर्ग के यहां एक शातिर युवक ने पहले केयरटेकर बनकर घर में एंट्री ली, फिर नशीला पदार्थ देकर उन्हें बेहोश किया और लाखों के जेवर समेटकर फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का नाम, पहचान और दस्तावेज सब कुछ फर्जी हो सकता है।

घटना गुमास्ता नगर की है, जहां बुजुर्ग ओमप्रकाश की देखरेख करने वाला दिलीप सिंह पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर था। इसी दौरान एजेंसी संचालक उमराव सिंह के जरिये यश नामक युवक को महज 10 दिन के लिए केयरटेकर के रूप में रखा गया था, लेकिन यह फैसला परिवार के लिए भारी पड़ गया।

पुलिस को मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें साफ नजर आई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने जो आधार कार्ड एजेंसी को दिया था, वह फर्जी है। इतना ही नहीं, आरोपी घटना से दो दिन पहले ही इंदौर आया था और जस्ट डायल के जरिये एजेंसी तक पहुंच बनाकर नौकरी हासिल की।

रविवार को आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से बुजुर्ग को नशीला पदार्थ दिया और उनके बेहोश होते ही उसने घर में रखे सोने की चेन, ब्रेसलेट सहित अन्य कीमती सामान समेटा और फरार हो गया। शुरुआती जांच में उसका कनेक्शन राजस्थान से जुड़ा बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस उसकी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क खंगाल रही है, ताकि उसकी असली पहचान का खुलासा हो सके। वहीं एजेंसी संचालक उमराव सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

उसने बताया कि आरोपी ने जस्ट डायल से संपर्क किया था और जल्दबाजी में उसे काम पर भेज दिया गया। पुलिस ने उसे आरोपी की पूरी जानकारी मिलने तक जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

1 minute ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

2 minutes ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

3 minutes ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

11 minutes ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

15 minutes ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

26 minutes ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

36 minutes ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

36 minutes ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 1 hour ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 1 hour ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 1 hour ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

about 1 hour ago
एक और सट्टेबाज
Top News

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

about 1 hour ago
फर्जी आईएएस पर ठगी का केस
Top News

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

about 1 hour ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

about 1 hour ago
‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना
Top News

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

about 1 hour ago
12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप
Top News

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

about 2 hours ago
एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!