सियासत, साख और ड्रग्स का साया: जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन के पीछे स्वार्थ का खेल या सियासी चक्रव्यूह?
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विरोधी खेमे का आरोप- भाई की गिरफ्तारी से जनता का ध्यान भटकाने की कवायद है यह यात्रा
कांग्रेस का पलटवार- सड़क पर जनहित के मुद्दे उठाने से रोकने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रचा जा रहा राजनीतिक प्रतिशोध का चक्रव्यूह
मध्य प्रदेश की राजनीति इस समय साइकिल के पहियों की रफ्तार और नशीले पदार्थों, यानी ड्रग्स की जांच के दो ध्रुवों के बीच बुरी तरह घूम रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय जेन-जी साइक्लोथॉन यात्रा का शंखनाद किया है। नीट-यूजी पेपर लीक, शिक्षा के व्यापारीकरण और बेरोजगारी जैसे युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर निकाली जा रही इस यात्रा को जहां कांग्रेस एक जन-आंदोलन बता रही है, वहीं विरोधी दल भाजपा इसे जीतू पटवारी के परिवार पर लगे संगीन आरोपों और उनके भाई नाना पटवारी के ड्रग्स कनेक्शन से उपजे विवाद से ध्यान भटकाने की एक सुनियोजित और असफल कवायद करार दे रहा है। राजनीतिक पंडितों के बीच यह सवाल बेहद मौजूं हो गया है कि क्या सड़क पर उतरी यह कांग्रेस वाकई छात्रों की गूंज है या फिर अपने ही घर में लगी आरोपों की आग को शांत करने का एक राजनीतिक रक्षा कवच?
चक्रव्यूह का पहला सिरा: ‘अपनों’ पर संगीन आरोप और पुलिस का शिकंजा... जीतू पटवारी की यह राजनीतिक यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई है जब उनका निजी और पारिवारिक सिरा चौतरफा कानूनी और प्रशासनिक जांच के दायरे में है। 9 जुलाई 2026 को इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो कथित ड्रग्स तस्करों इरफान खान उर्फ गोलू और संजय कौशल उर्फ रॉनी भाई को 10.8 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप कांग्रेस अध्यक्ष के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और मानव गंगवानी को डिलिवर की जानी थी।
हिरासत, पूछताछ और कबूलनामा... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाना पटवारी को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा तो गया, लेकिन 12 जुलाई 2026 को दोबारा पूछताछ के लिए समन किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच नाना पटवारी ने मीडिया के सामने यह चौंकाने वाला बयान दिया कि मैं 3-4 साल पहले तक ड्रग्स लेता था, जो मेरी गलती थी, लेकिन अब मैंने यह सब छोड़ दिया है और वर्तमान केस से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
नेटवर्क और लेन-देन की जांच... पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में एक युवती का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन, तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल्स के जरिए इस बड़े ड्रग्स नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
जीतू पटवारी का पक्ष
जैसे ही हम प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, व्यापमं के नए रूप (नीट-सीबीएसई पेपर लीक) और छात्र हितों के लिए सड़क पर उतरने की घोषणा करते हैं, सरकार पुलिस और अपनी जांच एजेंसियों को हमारे परिवार के पीछे लगा देती है। मेरे भाई को केवल इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वह मेरा भाई है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरी तरह से राजनीतिक बदला है।
अगर राज्य में ड्रग्स बिक रही है तो इसके लिए जिम्मेदार गृह विभाग और मुख्यमंत्री हैं, जो इसे रोकने में नाकाम रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं का दावा है कि जेन-जी साइक्लोथॉन कोई तात्कालिक या ध्यान भटकाने वाली कवायद नहीं है, बल्कि यह राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हिस्सा है, जिसकी रूपरेखा काफी समय पहले तय की जा चुकी थी।
क्या साख बचा पाएगी यह ‘साइकिल’?
इंदौर से शुरू होकर आष्टा होते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के घेराव तक जाने वाली यह साइक्लोथॉन यात्रा अपने राजनीतिक उद्देश्यों में कितनी सफल होगी यह तो वक्त तय करेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह साफ है कि जीतू पटवारी दोहरे मोर्चे पर लड़ रहे हैं। एक तरफ सड़क पर कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की चुनौती है तो दूसरी तरफ घर के भीतर से उपजे गंभीर आपराधिक व मादक पदार्थों के आरोपों से अपनी और परिवार की साख को बचाए रखने की जंग। फिलहाल ‘ध्यान भटकाने की कवायद’ और ‘सरकारी उत्पीड़न’ के इन राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों से मध्य प्रदेश का सियासी पारा उबलता रहेगा।
चक्रव्यूह का दूसरा सिरा: भाजपा का तीखा हमला
‘ध्यान भटकाने का फ्लॉप शो’... सत्तारूढ़ भाजपा ने जीतू पटवारी की इस साइक्लोथॉन यात्रा को आड़े हाथों लेते हुए इसे अपनी कमजोरियों को छिपाने का ढाल बताया है।
नेताओं के निशाने पर साख : भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कई तरह के आरोपों से घिरे हैं और जब उनके सगे भाई का नाम सीधे तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ रहा है, तब खुद को पाक-साफ दिखाने और मीडिया की सुर्खियों को बदलने के लिए आनन-फानन में इस ‘साइक्लोथॉन’ का ड्रामा रचा गया है।
नैतिकता पर सवाल : विरोधी दल का तर्क है कि जिस नेता का अपना परिवार ड्रग्स की जांच के घेरे में हो वह युवाओं के भविष्य को बचाने की बात कैसे कर सकता है? बीजेपी इसे जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की एक असफल और कमजोर कोशिश मान रही है।
कांग्रेस का पलटवार: मुद्दों की आवाज दबाने का सरकारी षड्यंत्र... दूसरी ओर जीतू पटवारी और कांग्रेस का इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद आक्रामक रुख है। कांग्रेस इसे पूरी तरह से प्रायोजित और राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बता रही है।
संबंधित समाचार

जेल से बुना हनी ट्रैप का नया नेटवर्क:पूरक चालान में बड़ा दावा; श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की कड़ी पर जांच तेज, नेताओं और अफसरों से जुड़े वीडियो भी जांच के घेरे में

SCO समिट में मिले पीएम-जिनपिंग:पुतिन भी रहे साथ; आतंकवाद पर बोले- पूरे नेटवर्क पर प्रहार जरूरी

कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया:रात में राजवाड़ा पर धरना

महंगाई का झटका:LPG-दूध; कार और CNG तक हुए महंगे, विदेश यात्रा का नियम भी बदला

धीरेंद्र शास्त्री के भाई को झटका:जमानत अर्जी खारिज; गोलीकांड मामले में जिला अदालत ने नहीं दी राहत

इस ट्रेन के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:5 माह की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट में लगाई बेडशीट

मोदी की अपील:जरूरत न हो तो सोना न खरीदें; कहा- वैश्विक संकट के बीच भारत ने 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, यह देशवासियों की मेहनत का परिणाम

देखिए वीडियो:प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 900 छात्रों की जान; रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 955 लोगों की मौत, 4400 से ज्यादा लापता

विजय शाह को कर्नल सोफिया मामले में राहत:कैबिनेट की अनुशंसा को राज्यपाल की मंजूरी; अब सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा सरकार का फैसला

इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं

मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा

मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस:आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को परमिशन नहीं दी तो साबित होगा डरती है सरकार:शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले; इंदौर में बहुत जगह

इस उद्योगपति ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ रुपए में बंगला खरीदा:कंपनी के अधिकारियों के लिए बनेगा कॉर्पोरेट गेस्ट हाउस

पैचवर्क के बाद बना गड्ढा करोड़ों के खर्च पर सवाल:शहर में फिर धंसी सड़क

मंत्री की टिप्पणी मामले में एसआईटी जांच पूरी:सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन मंजूरी पर दखल से किया इनकार; सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, राज्यपाल के फैसले का इंतजार

भादौ माह में महाकाल की पहली सवारी निकली:नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल; झांझ-मंजीरे बजाते हुए शामिल हुए सीएम

सीएम डाॅ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला:वोट बैंक की राजनीति को बताया बड़ी चुनौती; सामाजिक समरसता पर दिया जोर

भागीरथपुरा दूषित जलकांड:फाइलें दबाने वाले अफसरों पर कार्रवाई की उलटी गिनती शुरू

गुंडा ही नहीं... टोपीबाज भी है चिरकुट चीकू:विधायक-पार्षद का काम संभालता हूं कहकर लोगों को लेता है झांसे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!