वंदे मातरम् विवाद पर सियासत गरमाई: भाजपा का 85 वार्डों में सामूहिक गान; दोनों पार्षदों को निष्कासित करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उठे विवाद ने अब शहर की सियासत को गर्मा दिया है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत गाने से इनकार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शहर के सभी 85 वार्डों में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।
नवलखा चौराहे से की गई शुरुआत
इस अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 64 के नवलखा चौराहे से की गई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया और राष्ट्रगीत के समर्थन में नारेबाजी की।
देश छोड़ने की बात भी कही
इस दौरान पार्षद मनीष मामा शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान नहीं करते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों को देश छोड़ने की बात भी कही।
पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में भाजपा संगठन प्रभारी राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
विवाद की पृष्ठभूमि
दरअसल, इंदौर नगर निगम की परिषद बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान ने ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाने की बात कही थी। इसके बाद यह मुद्दा शहरभर में चर्चा का विषय बन गया और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
शहरभर में कार्यक्रम
भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग वार्डों में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा – वार्ड 81, चाणक्यपुरी चौराहा
सांसद शंकर लालवानी – वार्ड 64, नवलखा चौराहा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव – वार्ड 7, बड़ा गणपति
विधायक रमेश मेंदोला – वार्ड 32, स्कीम नंबर 78
विधायक गोलू शुक्ला – वार्ड 59, हरसिद्धि मंदिर
विधायक मालिनी गौड़ – वार्ड 69, मालगंज चौराहा
विधायक महेंद्र हार्डिया – वार्ड 54, शीतला माता चौराहा
विधायक मधु वर्मा – वार्ड 74, राहुल गांधी नगर
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय – वार्ड 3, महाराणा प्रताप गार्डन
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता – वार्ड 9, हेमू कालानी नगर
इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की मौजूदगी में राष्ट्रगीत गाया गया और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए।
कांग्रेस पर भाजपा का हमला
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान करती है, तो उसे अपनी पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान को तत्काल पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है, जिसे गाते हुए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए।
फिलहाल इस मुद्दे पर शहर की राजनीति गरमाई हुई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!