खबर
Top News

मांसाहार दुकानों को लेकर राजनीति तेज: हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी; दुकानें बाहर हुईं तो मेयर का दूध से स्नान कराएंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
मांसाहार दुकानों को लेकर राजनीति तेज

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी में अब मांसाहार दुकानों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इन दुकानों को नगर सीमा से बाहर करने का मुद्दा गरमा गया है। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा दावा किए जाने के बावजूद एमआईसी बैठक में यह प्रस्ताव पेश नहीं हो सका, जिस पर हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है। संगठनों ने कहा कि यदि महापौर शहर से मटन दुकानों को हटाने में सफल हो जाते हैं तो उनका दूध से स्नान कराया जाएगा

शराब की दुकानें हो चुकी हैं नगर सीमा से बाहर
शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही शराब की दुकानों को नगर निगम सीमा से बाहर करवा चुके हैं। इसके बाद से मांसाहार दुकानों को हटाने की मांग लगातार उठती रही है। हाल ही में महापौर मुकेश टटवाल ने घोषणा की थी कि एमआईसी बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। माना जा रहा था कि प्रस्ताव पारित होने के बाद दुकानों को नगर सीमा से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बैठक में प्रस्ताव ही नहीं रखा
हालांकि बैठक में यह प्रस्ताव रखा ही नहीं गया। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को भेजा गया था, लेकिन एमआईसी बैठक में इसे शामिल नहीं किया गया। इसके चलते इस विषय पर कोई निर्णय नहीं हो सका।

पहले भी ऐसे दावे किए जा चुके
महापौर के बयान के बाद हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया और रितेश माहेश्वरी ने कहा कि इससे पहले भी ऐसे दावे किए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भी निगम परिषद में पार्षद गब्बर भाटी और रजत मेहता ने इस मुद्दे को लेकर बैनर लहराए थे और महाकाल मंदिर मार्ग से मटन दुकानों को हटाने का दावा किया गया था, लेकिन आज तक एक भी दुकान नहीं हटाई।

इस बार भी भरोसा नहीं
अर्जुन भदौरिया ने कहा कि इस बार भी उन्हें भरोसा नहीं है कि दुकानों को शहर से बाहर किया जाएगा। हालांकि, यदि महापौर वास्तव में मांस-मटन की दुकानों को हटाने में सफल होते हैं तो हिंदूवादी संगठन उनका दूध से स्नान कर सम्मान करेंगे।

महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर दुकानें संचालित
महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग के कई प्रमुख रास्तों पर मांसाहार दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें हरिफाटक से बेगमबाग, मालीपुरा से तोपखाना, बसफोड़ गली से तोपखाना, सब्जी मंडी-छत्री चौक, पटनी बाजार से महाकाल मार्ग और तेलीवाड़ा से छोटा पुल होते हुए खारकुआं क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा पूरे शहर में 150 से अधिक मांस-मटन और मछली की दुकानें संचालित होने की जानकारी सामने आई है।

संबंधित समाचार

सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

9 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

22 minutes ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

34 minutes ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 1 hour ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 2 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 3 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 3 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 18 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 19 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 19 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 20 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!