खबर
Top News

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई: मंत्री बोले- तीसरा उम्मीदवार आया तो उसे भी जिताएंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/इंदौर।
मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा बयान दिया है, जिससे तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार तो जीतेंगे ही, अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी उतारती है तो उसे जिताने की पूरी कोशिश की जाएगी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है।

क्या बीजेपी तीसरी सीट पर भी दांव खेलेगी

इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, जो पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, दोनों उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे। यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी घोषित करती है तो उसे भी जिताने की कोशिश करेंगे।विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बीजेपी तीसरी सीट पर भी दांव खेल सकती है।

तीसरी सीट पर गणित कांग्रेस के पक्ष में
विधानसभा की मौजूदा संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 58 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। बीजेपी के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है, जबकि तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के पास आवश्यक आंकड़ा माना जा रहा है।
हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि क्रॉस वोटिंग होती है या विपक्षी खेमे में टूट-फूट होती है तो मुकाबला रोचक हो सकता है। विजयवर्गीय के बयान को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
लोकसभा चुनाव का उदाहरण भी चर्चा में
विजयवर्गीय का बयान ऐसे समय आया है जब पिछले लोकसभा चुनाव का इंदौर प्रकरण अभी भी राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। उस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगाती रही है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- अभी सिर्फ दो उम्मीदवार
उधर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पार्टी ने केवल दो उम्मीदवारों की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी का निर्णय स्पष्ट है और अभी तीसरे उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े बयान देने से कोई बड़ा नेता नहीं बनता और कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है।

18 जून को होगा मतदान
मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। वर्तमान संख्या बल के हिसाब से दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिखाई दे रही है, लेकिन चुनाव से पहले जारी राजनीतिक बयानबाजी ने मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 12 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 12 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 13 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 13 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 14 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 14 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 14 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 14 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 14 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 14 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 15 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 15 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 15 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 15 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!