खबर
Top News

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सियासी तकरार: कुर्सी विवाद पर नाराज होकर लौट गए वरिष्ठ नेता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 2:39 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सियासी तकरार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को इंदौर दौरा जहां विकास कार्यों और सरकारी कार्यक्रमों के कारण चर्चा में रहा, वहीं एक छोटे से प्रोटोकॉल विवाद ने सियासी हलचल भी पैदा कर दी। दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन कुर्सी नहीं मिलने से नाराज होकर बीच कार्यक्रम से ही लौट गए।

कुर्सी को लेकर नाराजगी, कार्यक्रम छोड़कर निकले
जानकारी के अनुसार, ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सत्यनारायण सत्तन मंच पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बैठने के लिए निर्धारित कुर्सी नहीं मिली।

बबलू शर्मा से हुई थी बातचीत
बताया जा रहा है कि इस दौरान एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा से उनकी बातचीत हुई, जिसमें कही गई एक बात से सत्तन नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए। हालांकि बबलू शर्मा का कहना है कि सत्तन के लिए आगे कुर्सी रखी गई थी, लेकिन उस पर नाम की पर्ची नहीं लगी थी, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ, ‘मन की बात’ में भी शामिल हुए CM
इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत कार्यक्रम
दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत था, जिसमें अब तक प्रदेशभर में 1 लाख 44 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

जल परियोजनाओं से इंदौर को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘अमृत 2.0’ योजना के तहत कई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर कुल मिलाकर करीब 1356 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे लगभग 2.47 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिरपुर तालाब के संरक्षण की दिशा में पहल
मुख्यमंत्री ने सिरपुर तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 20 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का लोकार्पण भी किया। इस परियोजना के जरिए तालाब में गंदे पानी के प्रवाह को रोका जाएगा और उपचारित पानी का उपयोग शहर के पार्कों और अन्य जरूरतों में किया जाएगा।

महावीर जयंती समारोह में भी पहुंचे CM
इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित महावीर अलंकरण समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में जैन दर्शन और महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की बात कही।

विरोध का मामला भी आया सामने
कार्यक्रम के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जब इंजीनियर शंपा पाठक की मौत के मामले में उनके परिजन और कॉलोनीवासी तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से हटा दिया।


संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 14 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 14 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 15 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 15 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 15 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 15 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 16 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 16 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 16 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 16 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 16 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 17 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 17 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 17 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 17 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!