राजनीतिक घमासान: राष्ट्रपति भवन जा रहे कई विधायक हिरासत में; सरकार निशाने पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,नई दिल्ली।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में राजनीतिक घमासान देखने को मिला।
राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई विधायकों और नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना चाहता था।
राष्ट्रपति से नहीं हो सकी मुलाकात
कांग्रेस नेताओं के अनुसार वे राष्ट्रपति से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देना चाहते थे, लेकिन मुलाकात संभव नहीं हो सकी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं, जिसके चलते प्रतिनिधिमंडल को समय नहीं मिल पाया।
कांग्रेस ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसे राजनीतिक दबाव में लिया गया फैसला करार दिया। पार्टी का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास किया गया है।
दिल्ली में बढ़ी सियासी गर्मी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, हिरासत की कार्रवाई के बाद दिल्ली में इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
संबंधित समाचार

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!