राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान: भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कार्यक्रम के ऐलान के बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कांग्रेस पर तंज कसा।
भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा
हालांकि, पत्र पटवारी के घर या कार्यालय भेजने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया गया। इसके जवाब में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी पत्र जारी कर भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा।
भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियों पर उठाए सवाल
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपने पत्र में लिखा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए जगह तलाशने को लेकर कांग्रेस की टीम परेशान है। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया।
चुनाव का किया जिक्र
नगर अध्यक्ष ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एनएसयूआई के तीसरे स्थान पर रहने के बाद युवाओं ने राहुल गांधी को संदेश दे दिया है। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक तंज कसा।
कांग्रेस ने भाजपा को याद दिलाए पुराने आयोजन
भाजपा अध्यक्ष के पत्र के जवाब में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने पत्र जारी किया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा की भाषा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इंदौर जैसे शहर में सत्ताधारी दल के अध्यक्ष से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती।
कांग्रेस ने गिनाए आयोजन
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में भाजपा और सरकार की ओर से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने 2017 से 2025 के बीच हुए स्वच्छता कंसर्ट, बलिदान दिवस, शौर्य कुंभ और नगर स्थापना वर्षगांठ जैसे आयोजनों का जिक्र करते हुए इनमें 40 हजार से 60 हजार लोगों की उपस्थिति के दावों का हवाला दिया।
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा के आयोजनों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के दावे किए गए थे, तो अब राहुल गांधी के कार्यक्रम में युवाओं की संभावित भीड़ को लेकर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।
कांग्रेस बोली- गैरराजनीतिक है कार्यक्रम
वानखेड़े ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पूरी तरह गैरराजनीतिक है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद प्रस्तावित है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को सलाह दी कि युवाओं से जुड़े इस तरह के आयोजन में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी का खुले मन से स्वागत किया जाना चाहिए।
कांग्रेस का आरोप- आयोजन से पहले ही भाजपा में डर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने जवाब में यह भी कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा अध्यक्ष की चिंता उनकी चिट्ठी में दिखाई दे रही है। उन्होंने 50 हजार युवाओं के लिए व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों को आधार बनाते हुए दावा किया कि युवाओं की संभावित बढ़ती भागीदारी से भाजपा में भय का माहौल बन गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दोनों दलों के बीच शुरू हुआ यह पत्र विवाद अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!