दौरे में सियासी संदेश: मुख्यमंत्री ने इस मंत्री को पास बैठाया; लंबी बातचीत से बदले समीकरणों के संकेत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार 29 मार्च को इंदौर दौरा कई मायनों में खास रहा। एक ओर उन्होंने शहर को नई सौगात दी, वहीं मंच पर दिखा एक छोटा सा दृश्य बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
पास बैठाकर दिया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपने पास बैठाकर न सिर्फ सम्मान दिया, बल्कि दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत ने सियासी हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लगाने के संकेत भी दिए।
नए टर्मिनल के उद्घाटन से हुई दिन की शुरुआत
सीएम का दौरा सुबह करीब साढ़े दस बजे इंदौर में नए टर्मिनल के उद्घाटन से शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने की भी व्यवस्था की गई थी।
अन्य के लिए भी की व्यवस्था
शुरुआत में मंच पर एक सोफे पर सीएम मोहन यादव के साथ नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक मनोज पटेल बैठे थे। बाद में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी बैठने की व्यवस्था की गई, जिसमें सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा और सावन सोनकर भी शामिल हुए।
“आइए, यहां बैठिए…”: CM ने खुद बुलाकर बैठाया
इसी दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आगे की पंक्ति में उनके लिए जगह स्पष्ट नहीं दिख रही थी। यह देख सीएम मोहन यादव ने खुद पहल की—उन्होंने विजयवर्गीय का हाथ पकड़ा और अपने पास बैठने के लिए आमंत्रित किया। उनके लिए जगह बनाने के लिए सुमित मिश्रा उठ गए और विजयवर्गीय सीएम के ठीक बगल में बैठ गए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया।
‘मन की बात’ के दौरान भी जारी रही बातचीत
विजयवर्गीय के बैठने के बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। वे एक-दूसरे के करीब बैठकर दोस्ताना अंदाज में चर्चा करते नजर आए, साथ ही प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुनते रहे। दोनों के बीच सहज संवाद और बॉडी लैंग्वेज ने साफ संकेत दिया कि आपसी तालमेल मजबूत है।
हालिया गतिविधियों से भी मिले संकेत
पिछले कुछ समय में भी विजयवर्गीय की सक्रियता बढ़ी है। वे हाल ही में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए और मंत्रालय में एसीएस संजय दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबी बैठक भी कर चुके हैं।
अलग-अलग दौरे रहे
दिल्ली में भी हाल के दिनों में सीएम मोहन यादव और विजयवर्गीय के अलग-अलग दौरे रहे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। हालांकि ये बैठकें अलग-अलग समय पर हुईं, लेकिन एक ही दिन में दोनों की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया था। इंदौर में मंच पर दिखी यह नजदीकी उन सभी अटकलों को शांत करती नजर आई।
इंदौर को मिला नया टर्मिनल, यात्रियों को राहत
कार्यक्रम के दौरान इंदौर को टर्मिनल-1 के रूप में बड़ी सौगात भी मिली। नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही में 14% से अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय संस्कृति की झलक
इस टर्मिनल में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बेहतर की गई हैं। खास बात यह है कि अंदर चाय और अल्पाहार की कीमतों को संतुलित किया गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
करीब 50 करोड़ रुपए की राशि आवंटित
इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने भी अपने संबोधन में टर्मिनल की आवश्यकता और इसके लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया।
राजनीतिक संकेतों से भरा दौरा
इंदौर में सीएम मोहन यादव का यह दौरा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मंच पर दिखे छोटे-छोटे दृश्य भी बड़े राजनीतिक संकेत छोड़ गए। खासकर कैलाश विजयवर्गीय को पास बैठाना और लंबी बातचीत—इसे पार्टी के भीतर सामंजस्य और एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!