सड़क निर्माण में रोड़ा बन रहा राजनीतिक हस्तक्षेप पार्षद ने शिकायती आवेदन लेने से किया इनकार: अवैध कब्जों को संरक्षण, जनहित की अनदेखी, भेदभाव के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की चौधरी पार्क कॉलोनी के भारत द्वार वाली गली में सड़क निर्माण होना है। वार्ड क्रमांक 51 और जोन 18 के इस इलाके में कॉलोनी के अधिकतर निवासियों ने बाधक अपने ओटले और चबूतरे हटा लिए हैं, ताकि यहां 15 फीट की सड़क बन सके।
स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता पालीवाल और कालू जोशी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षद मलखान सिंह कटारिया के माध्यम से इंजीनियर पंकज शर्मा पर निरंतर दबाव बनाया जा रहा है, जिसका सीधा असर सड़क की निर्धारित चौड़ाई पर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली भेदभावपूर्ण है। रहवासी ऋषभ राजौरिया ने बताया कि पार्षद कटारिया ने रहवासियों का शिकायती आवेदन लेने से इनकार कर दिया था, इसके बाद जोन कार्यालय और महापौर सचिवालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई।
ठेकेदार जीतू योगी का कहना है कि वे सड़क को निर्धारित चौड़ाई में बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इंजीनियर पंकज शर्मा द्वारा उन्हें निर्देशित किया जा रहा है कि काम का स्वरूप जनहित की जरूरतों के अनुसार न हो।
अर्जुन यादव, रवि कौल, विष्णु राजौरिया, नीरज यादव, भूपेंद्र सैनी, विजय राठौर, महेंद्र नहारिया, अमरदीप सैनी, दीपक डंडोतिया, शिवानी, महेश, किशन यादव, अनिता डंडोतिया, उमा शर्मा, रेखा यादव, मीना यादव, राज कुमारी, प्रियंका यादव, सोनिया नीम, अनिता उगले, नरेंद्र यादव और ज्योति यादव सहित अन्य रहवासी नगर निगम की इस कार्यप्रणाली और भेदभावपूर्ण रवैये से बेहद परेशान हैं।
वे प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि क्या नगर निगम केवल कुछ विशेष लोगों की सुनवाई करेगा और क्या जनहित से जुड़ी सड़क का निर्माण चंद लोगों की मर्जी पर निर्भर रहेगा?
संबंधित समाचार

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!