सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम: युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक आदिवासी युवक ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेकर पोस्ट करने से नाराज कुछ लोग देर रात उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक से हाथ जोड़कर माफी मंगवाई जा रही है।
जंतर-मंतर घटना पर की थी पोस्ट
हरसोल गांव निवासी रमेश पिता सुमेर सिंह भील ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पोस्ट में प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी की गई थी। इसी पोस्ट के बाद विवाद शुरू हुआ।
वीडियो में माफी मंगवाते दिखे युवक
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक रमेश से हाथ जोड़कर माफी मंगवाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि, अगर प्रधानमंत्री के बारे में शर्म आती है तो भारत छोड़ सकते हो... हमारे जैसे कार्यकर्ता पहुंच गए तो पेंट गीली हो जाएगी। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान और उसके किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घर पहुंचकर धमकाने का आरोप
रमेश का आरोप है कि सोमवार रात करीब 11 बजे कन्हैयालाल पिता अंबालाल धनगर अपने 5-6 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में इस तरह की पोस्ट न करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस ने किया थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने नारायणगढ़ थाने का घेराव किया। जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, वरिष्ठ नेता अजित कुमठ, रामचंद्र करुण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रैली निकालकर थाने पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
पुलिस जांच में जुटी
कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे आदिवासी युवक के साथ अन्याय बताया और चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। वहीं, वीडियो में माफी मंगवाने वाले युवक की पहचान और उसके राजनीतिक संबंधों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!