मप्र की राजनीति में गरमाया सियासी माहौल: भाजपा का कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन; कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' खाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को दो बड़े घटनाक्रम चर्चा का केंद्र बने। एक ओर राहुल गांधी के दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर आगर जिले के नलखेड़ा में सामने आया कांग्रेस का अंदरूनी विवाद अब पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है।
भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस फूल लेकर करती रही इंतजार
दिल्ली में राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने 'मोहब्बत की दुकान' अभियान के तहत भाजपा नेताओं के स्वागत की तैयारी की थी। कांग्रेस नेता हाथों में फूल लेकर भाजपा नेताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस की कड़ी बैरिकेडिंग के चलते भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच ही नहीं सके। नतीजतन कांग्रेस का स्वागत कार्यक्रम अधूरा रह गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के धरना-प्रदर्शन को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस अराजक राजनीति कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नहीं सुधरी तो भाजपा हर स्तर पर उसका विरोध करेगी।
नलखेड़ा विवाद पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी, मामला पहुंचा हाईकमान
आगर जिले के नलखेड़ा में कांग्रेस के भीतर उभरा विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। पिछले सप्ताह कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर तीखे आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे मामले को पार्टी का आंतरिक विषय बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने दावा किया कि नलखेड़ा में ऐसा कोई विवाद हुआ ही नहीं।
परिहार बोलने से बचते रहे
उधर विधायक भैरों सिंह परिहार भी फिलहाल खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान हाईकमान के निर्देशों का पालन किया जा रहा है, इसलिए अभी इस विषय पर कोई बयान नहीं देंगे। हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि उचित समय आने पर अपनी बात जरूर रखेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मामला अब कांग्रेस हाईकमान के संज्ञान में है और उपचुनाव के बाद इस पर कार्रवाई या चर्चा हो सकती है।
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, नलखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार ने वरिष्ठ नेता अजय सिंह पर उनकी विधानसभा क्षेत्र में बिना सूचना संगठन की बैठक करने का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें "धृतराष्ट्र" तक कह दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहा है।
संबंधित समाचार

NEET का सपना टूटा:लेकिन नहीं मानी हार; एक ही महीने में की 4 सरकारी परीक्षाएं पास

वीडियो देखिए, अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय:घोड़े पर दूल्हा; आगे दो बाजे वाले और पीछे डीजे... बस इतने ही बाराती

पटवारी पर जानलेवा हमला:अवैध खनन रोकने पहुंचे थे; बुलडोजर के बकेट से तोड़ा हाथ, ट्राला चढ़ाने की कोशिश

गुरुपूर्णिमा पर दादा दरबार में निर्बाध होंगे दर्शन:मंदिर निर्माण के बीच ट्रस्ट ने बनाए अस्थायी पुल; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया; अगले दिन कार्रवाई

छह घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन:आक्रोशित यात्रियों ने पटरी पर दिया धरना; बोले- 'लोकल गाड़ियां निकाल रहे, हमारी क्यों रोकी'

आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी:प्रदर्शन स्थल से हटे

ओएलएक्स पर सस्ती कार का झांसा:फर्जी आर्मी अफसर बनकर ठग ने युवक से 17 ट्रांजैक्शन में ₹1.13 लाख ऐंठे

चोरी का खुलासा:दो अंतरराज्यीय गिरोहों के इतने आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के विवेक सागर:15 अगस्त से बेल्जियम-नीदरलैंड में दिखाएंगे दम

आकाशीय बिजली का कहर:पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों की मौत; 17 भैंस और 9 बकरियां भी चपेट में आई

महाकाल की पहली सवारी की तैयारियां तेज:3 अगस्त से पहले पूरा होगा सवारी मार्ग; 30 जुलाई तक चौड़ीकरण के निर्देश

सराफा:गोल्ड और सिल्वर में बड़ी गिरावट; जानें कब तक रह सकती है नरमी

ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार:24 घंटे में दूसरी बार भागा; जेल ले जाते समय कूदा

पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा:जांच एजेंसी ने इसको दी क्लीनचिट, बोली-पेपर चोरी या लीक के सबूत नहीं मिले

सड़क हादसों के बाद बवाल:दो थाना क्षेत्रों में कारों में तोड़फोड़; बेल्ट से हमला, एक नाबालिग हिरासत में

CJP से बातचीत को तैयार सरकार:24 घंटे में चार बार भेजा प्रस्ताव; संगठन ने फिर ठुकराया ऑफर

अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज:हजार टन वजनी पहली मशीन पहुंची; इस माह से शुरू होगी खुदाई

एमआर-10 पर गुंडागर्दी:सीसीटीवी में कैद; टक्कर के बाद कार रोकी, चालक को पीटा, फिर पत्थरों से फोड़ डाले कांच

महिला को थप्पड़ मारने वाला डीसीपी जांच के घेरे में:हाईकोर्ट में भी गूंजा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!