खबर
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया: स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया

रुपयों की मांग करते हुए फोड़ी थी कार, एक-एक कर चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश

मुकेश मुवाल 98934-39951, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुबह के छह बजे सड़क पर स्कॉर्पियो की टक्कर से गिरी बुलेट, दूर तक छिंटककर गिरी चप्पलें और टूटकर सड़क पर पड़ी नंबर प्लेट... फिर रोते-बिलखते जान बचाकर भागता युवक। भंवरकुआं चौराहे के पास सर्विस रोड पर यह नजारा देखकर रहवासी भी हैरान रह गए।

उन्हें लगा कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश किसी युवक को अगवा करने आए हैं। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लिया।

हालांकि इस फिल्मी दौड़भाग और अपहरण का बाद में खुलासा हुआ कि लोग जिस युवक को अगवा समझ रहे थे वह पिछले दिनों रंगदारी के लिए कार में तोड़फोड़ करने के केस का फरार आरोपी था। पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य साथियों को भी एक-एक कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।

घटना भंवरकुआं चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर जाने वाले सर्विस रोड की है। सुबह करीब छह बजे मोनू ज्ञानी के ढाबे के पास अचानक जोरदार टक्कर की आवाज गूंजी। रहवासी बाहर निकले तो दो स्कॉर्पियो गाड़ियां रिवर्स लेकर भंवरकुआं चौराहे की ओर गलत दिशा में जाती दिखीं। उनके आगे एक युवक बदहवास हालत में भाग रहा था।

सड़क पर बुलेट (एमपी09 झेडजी 9123) गिरी हुई थी। टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट (एमपी33 झेडके 88) टूटकर सड़क पर गिर गई थी, जबकि बुलेट सवार युवक की दोनों चप्पलें दूर-दूर तक पड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने से युवक उछलकर दूर जा गिरा और उठते ही दौड़ लगा दी।

रहवासियों ने डायल-112 को सूचना दी
रोते-बिलखते भागते युवक और पीछे जाती गाड़ियों का दृश्य देखकर रहवासी असमंजस में पड़ गए। उन्हें लगा कि बदमाश युवक को टक्कर मारने के बाद अगवा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने मौके पर मौजूद एक्टिवा सवार से जानकारी ली तो पता चला कि स्कॉर्पियो ने बुलेट का पीछा करते हुए पीछे से टक्कर मारी थी।

रहवासियों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट को थाने ले गई। इसके बाद पूछताछ में युवक की पहचान पुनीत पिता इंदौरीलाल गनगौरे (25) निवासी गणेश नगर, खंडवा नाका के रूप में हुई।

कार खड़ी करने पर मांगे थे पांच हजार
मामला 12 अक्टूबर की रात का है। मीरा गार्डन के सामने गजेंद्र चौहान की कार में तोड़फोड़ की गई थी। गजेंद्र सर्वानंद नगर भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहते हैं और गोरई, रौन (भिंड) के निवासी हैं।

आरोप है कि कार में तोड़फोड़ करने वालों ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि भिंड के लोग यहां कार खड़ी नहीं करेंगे और कार खड़ी करना है तो पांच हजार रुपए देने होंगे। इस मामले में 13 अक्टूबर को केस दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक पुनीत और उसके साथी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

पुनीत के बाद तीन साथी भी पकड़ाए
पुनीत से पूछताछ के बाद पुलिस ने नितेश पिता नाहर सिंह डाबर (24) निवासी ग्राम मोहाना, महेश्वर (खरगोन), रुद्र प्रताप पिता बिजेंद्र सिंह (19) निवासी ग्राम चापड़ा, कमलापुरा (देवास) और कृष्णा उर्फ चीकू पिता चंद्रप्रकाश ठाकुर (20) निवासी गणेश नगर, खंडवा रोड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके तीन-चार अन्य साथियों के भी फरार होने की जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। भंवरकुआं की सुबह हुई इस फिल्मी दौड़ ने कार में तोड़फोड़ और कथित वसूली के मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और घटना में इस्तेमाल वाहनों की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

2 minutes ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

17 minutes ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

25 minutes ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

26 minutes ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

31 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

35 minutes ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

36 minutes ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

42 minutes ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 1 hour ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

about 1 hour ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 1 hour ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 2 hours ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 2 hours ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 2 hours ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 2 hours ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 2 hours ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!