वीडियो देखिए, लोकभवन से जीतू पटवारी को ले गई पुलिस: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। राजधानी भोपाल में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाकर वाहन में बैठा लिया। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद पटवारी विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों के आंदोलन में शामिल हो गए।
लोकभवन से हटाया, फिर विधानसभा पहुंचे पटवारी
लोकभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया, जिसके बाद जीतू पटवारी सीधे विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों का समर्थन किया और उनके साथ धरने पर बैठ गए।
'लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश'
जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। मुझे अपने विधायकों और नेता प्रतिपक्ष के फैसले पर गर्व है। जो छात्र अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, उन्हें देशद्रोही कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देशद्रोही वे लोग हैं जो पेपर लीक करते हैं और उन्हें संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, जब तक ऐसा नहीं होता कांग्रेस विधायक अपना धरना जारी रखेंगे और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर के जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। कई स्थानों पर धरना, नारेबाजी और प्रदर्शन किए गए।
कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों से जुड़े मुद्दों, कथित पेपर लीक मामलों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी रहेगा। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!