पुलिस की सरप्राइज चेकिंग: 178 शराबी ड्राइवरों पर की गई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

गुंडे-बदमाशों पर निगरानी, ड्रोन पेट्रोलिंग से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने परसों रात व्यापक स्तर पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर देर रात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग और चेकिंग कर असामाजिक तत्वों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर फोकस किया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुए 178 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ट्रक और अंतर्राज्यीय बस चालकों की भी जांच की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानीशुदा बदमाशों, जिलाबदर आरोपियों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की भी चेकिंग की। कई संदिग्धों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान हॉटस्पॉट और शेडो एरिया में ड्रोन की मदद से निगरानी की गई।
पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में विशेष चेकिंग पॉइंट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। चाकूबाजी और अन्य अपराधों में संलिप्त बदमाशों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!