सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त: 21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रॉन्ग साइड ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 21 वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
आगे भी जारी रहेगी सख्ती
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए मामलों का विश्लेषण करने के बाद यह कार्रवाई की है। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
दूसरों की जिंदगी भी डाल रहे खतरे में
इंदौर यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है, जो तेज या लापरवाही से वाहन चलाने के साथ रॉन्ग साइड जाकर यातायात व्यवस्था और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामने आए मामलों की समीक्षा के बाद कुल 21 वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।
10 थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
यातायात पुलिस की कार्रवाई अन्नपूर्णा, बाणगंगा, एरोड्रम, विजय नगर, खजराना, भंवरकुआं, कोतवाली, तेजाजी नगर, पलासिया और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में की गई है।पुलिस के अनुसार इन मामलों में वाहन चालकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की शिकायतें सामने आई थीं।
दुर्घटना का खतरा बढ़ाती है लापरवाही
यातायात पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने या सड़क पर लापरवाही बरतने से अचानक दुर्घटना होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में वाहन चालक के साथ-साथ पैदल चलने वाले और अन्य वाहन चालक भी गंभीर खतरे में पड़ सकते हैं।
पुलिस ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ FIR समेत अन्य कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, रॉन्ग साइड का इस्तेमाल न करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।
संबंधित समाचार

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!